प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर खान, जल्द आएगा नन्हा मेहमान

करीना कपूर और सैफ अली खान की जोड़ी पॉपुलर जोड़ी में से एक हैं। हाल ही में खबर आई है कि, करीना कपूर खान एक बार फिर मम्मी बनने जा रही हैं।
प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर खान
प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर खानSocial Media

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान की जोड़ी पॉपुलर जोड़ी में से एक हैं। करीना कपूर, सैफ अली खान और उनके बेटे तैमूर अली खान अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। तैमूर अपनी क्यूटनेस को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। उनकी फोटो हो या वीडियो, सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है। हाल ही में सैफ अली खान और करीना कपूर को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं। खबर आई है कि, करीना कपूर एक बार फिर मम्मी बनने जा रही हैं, तो वहीं तैमूर अली खान भी अब बड़े भाई बनने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद सैफ और करीना ने शेयर की है।

करीना कपूर ने दी जानकारी:

काफी समय से चर्चा था कि, करीना कपूर जल्‍द ही गुड न्‍यूज देंगी। अब कयासों का दौर खत्‍म हो चुका है और यह साफ हो गया है कि, जल्‍द ही उनके घर में नया मेहमान आने वाला है। प्रेग्नेंसी का बयान जारी करते हुए करीना कपूर और सैफ अली खान ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है।

उन्होंने लिखा, "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि, हमारे परिवार में नए सदस्‍य का आगमन होने वाला है। सभी शुभचिंतकों का साथ और प्‍यार शुक्रिया।"

बता दें कि, करीना और सैफ के बेटे तैमूर अली खान का जन्म‍ 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। अपनी पहली प्रेग्‍नेंसी के दौरान करीना कपूर सोशल मीडिया पर छाई रही थीं। अब तैमूर के चार साल के होने पर उन्‍होंने फिर मां बनने का फैसला किया है। तैमूर अली खान पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें, वीडियोज सामने आने के बाद लाखों लाइक्स और व्यूज मिलते हैं। फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं।

वहीं अगर करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो करीना कपूर खान की अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' है। यह फिल्म सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' की आधिकारिक रीमेक होगी, जो साल 1994 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन कर रहे हैं, जो आमिर खान के साथ सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्म बना चुके हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान अलग-अलग लुक्स में नजर आएंगे और 1947 से लेकर अब तक के भारत की कहानी पर्दे पर पेश करेंगे। यह फिल्म पहले इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण मेकर्स अब इसे अगले साल क्रिसमस पर रिलीज की जाएगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com