बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान की जोड़ी सबसे चर्चित जोड़ी में से एक है। दोनों आज अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मना रहे हैं। आज यानी शुक्रवार 16 अक्टूबर 2020 को करीना कपूर खान और सैफ अली खान शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग और प्यारी केमिस्ट्री फैन्स का दिल जीत लेती है। करीना और सैफ को एक हुए 8 साल हो चुके हैं। इस मौके पर करीना कपूर खान ने पोस्ट के जरिए हसबेंड सैफ को विश किया है।
करीना कपूर ने पोस्ट शेयर कर किया विश:
करीना कपूर खान ने अपने सोशल मीडिया पर सैफ अली खान के साथ की अपनी एक फोटो शेयर की है। तस्वीर में सैफ, करीना के कंधे पर अपने सिर रख कर आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। दोनों मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। करीना कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, "एक समय की बात है जब बेबो नाम की एक लड़की थी और सैफू नाम का एक लड़का था। दोनों को वाइन पसंद था और बाद में वे खुशी-खुशी साथ रहने लगे।"
शादी में पहना था सास का लहंगा:
करीना कपूर और सैफ अली खान ने पहले कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद एक शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज पहुंचे थे। अपनी शादी में करीना ने वही लहंगा पहना था, जो उनकी सास शर्मिला टैगोर ने अपनी शादी में पहना था। छोटे नवाब की खूबसूरत बेगम यानी करीना कपूर की दुल्हन वाली फोटो खूब वायरल हुई थीं।
जब करीना कपूर ने दी थी मां-बाप को धमकी:
आपको बता दें कि, सैफ अली खान के प्यार में डूबीं करीना ने अपने घर वालों को धमकी भी दे चुकी हैं? जी हां, बेबो ने घरवालों से कहा था कि, वह सैफ के साथ भाग जाएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना के घरवालों शादी को लेकर उनकी प्लानिंग के खिलाफ थे। दरअसल, करीना मीडिया की चकाचौंध से दूर गुपचुप शादी रचाना चाहती थीं, जिसके लिए उनके पापा रणधीर कपूर और मां बबिता तैयार नहीं थीं। इसके बाद करीने ने अपना फैसला सुनाया था।
करीना कपूर ने अपने घरवालों को धमकाया था कि, यदि इसके लिए वे तैयार नहीं, तो वे अपना तरीका अपनाएंगे। करीना ने कहा था कि, वह लंदन भाग जाएंगी और वहीं शादी कर लेंगी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।