बहन करीना संग करिश्मा कपूर ने मनाया अपना जन्मदिन
बहन करीना संग करिश्मा कपूर ने मनाया अपना जन्मदिनSocial Media

बहन करीना संग करिश्मा कपूर ने मनाया अपना जन्मदिन, वायरल हुई तस्वीर

बॉलीवुड की 90 के दशक की सुपरस्टार करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) का आज जन्मदिन है। करिश्मा कपूर फैमिली, फ्रेंड्स के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।

बॉलीवुड की 90 के दशक की सुपरस्टार करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) का आज जन्मदिन है, करिश्मा आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। करिश्मा ने 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया। करिश्मा ने 17 साल की उम्र में फिल्म प्रेम कैदी से डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। करिश्मा कपूर फैमिली, फ्रेंड्स के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

वायरल हुई ये तस्वीर:

अभिनेत्री करिश्मा कपूर की दोस्त अमृता अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है। सामने आई तस्वीर में करिश्मा कपूर की दोस्ती और करीना कपूर भी नजर आ रहीं हैं। इस खास मौके पर तीनों ने शिमरी ड्रेस कैरी की। सभी कैमरे के सामने देखते हुए पोज दे रही हैं। बता दें, बर्थडे सेलिब्रेशन करीना कपूर के घर पर हुआ। सामने आई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

अमृता ने कैप्शन में लिखा ये:

अमृता अरोड़ा ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन की बधाई माई डार्लिंग करिश्मा कपूर। तुम हमेशा ऐसे ही चमकती रहो और खूबसूरत विंटेज वाइन की तरह खूबसूरत बनी रहो।" अमृता अरोड़ा की इस तस्वीर पर करिश्मा ने हार्ट का इमोजी बनाया।

17 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू:

करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने सिर्फ 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनके पिता रणधीर कपूर और मां बबिता कपूर भी एक्टिंग की दुनिया में नाम कमा चुके हैं। करिश्मा को उनके परिवारवाले और दोस्त प्यार से 'लोलो' कहकर बुलाते हैं। वहीं अगर करिश्मा कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो आखिरी बार करिश्मा कपूर साल 2012 की फिल्म 'डेंजरस इश्क' में नजर आई थीं। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। फिल्मों के बाद करिश्मा कपूर ने वेब सीरीज में भी हाथ आजमाया। करिश्मा की पहली वेब सीरीज 'मेंटलहुड' साल 2020 में रिलीज हुई।

'365 Days' फेम एक्टर मिशेल मोरोन की प्राइवेट फोटोज हुईं लीक, जताई नाराजगी

शाहरुख खान को फिल्म इंडस्ट्री में हुए 29 साल पूरे, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

फिल्म Naandhi का हिंदी रीमेक बनाएंगे अजय देवगन, दिल राजू संग मिलाया हाथ

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com