दूसरी बार Covid-19 की चपेट में आए कार्तिक आर्यन, जानकारी देते हुए एक्टर ने कही यह बात

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, कार्तिक आर्यन एक बार फिर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।
दूसरी बार Covid-19 की चपेट में आए कार्तिक आर्यन
दूसरी बार Covid-19 की चपेट में आए कार्तिक आर्यनSocial Media

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) हालिया रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiya 2) को मिली सफलता से काफी खुश हैं। उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' को दर्शकों और फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। इसी बीच कार्तिक आर्यन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, कार्तिक आर्यन एक बार फिर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद शेयर की है।

कार्तिक आर्यन ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि, वह एक बार फिर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। अभिनेता ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए, अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी है। कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "सब कुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था, कोविड से रहा नहीं गया।" इसके साथ उन्होंने एक इमोजी भी शेयर की है।

बता दें कि, यह दूसरी बार है, जब कार्तिक आर्यन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। कार्तिक आर्यन ने 22 मार्च 2021 को एक प्लस साइन के साथ अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर फैंस को दी थी।

वहीं अगर कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करे, तो कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड बना रही है। फैंस द्वारा इस फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म 2 हफ्तों में 137 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में:

वहीं, अगर कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्मों की बात करे, तो कार्तिक के पास अभी कई फिल्में हैं। कार्तिक आर्यन शशांक घोष के निर्देशन में बनी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘फ्रेडी’ में अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी आलया फर्नीचरवाला के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो 'कैप्टन इंडिया', शहजादा जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com