कीर्ति सुरेश का आज 30वां जन्मदिन
कीर्ति सुरेश का आज 30वां जन्मदिनSudha Choubey - RE

अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करती हैं कीर्ति, रहती हैं आलीशान घर में

साउथ फिल्म्स की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश आज अपना 30 वां जन्मदिन मना रही है। एक्ट्रेस के एक्टिंग करियर की शुरुआत बचपन से हो चुकी थी। वे आज साउथ फिल्मों का एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं।

राज एक्सप्रेस। साउथ फिल्म्स की मशहूर एक्ट्रेसेस कीर्ति सुरेश आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। कीर्ति ने एक्टिंग और अपनी खूबसूरती से अलग ही पहचान बनाई है। यही वजह है कि उनके चाहने वाले साउथ ही नहीं बल्कि देश के हर कोने में आपको आसानी से देखने को मिल जाएंगे। आज कीर्ति सुरेश का जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानि 17 अक्टूबर 1992 को चेन्नई में हुआ था। एक्ट्रेस को बचपन से ही एक्टिंग का शौक रहा है। आज उनके जन्मदिन पर हम उनके इस शौक और लग्जरी लाइफ के बारे में आपको बताने वाले हैं।

बचपन से शुरू किया काम :

एक्ट्रेस के एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'पायलट्स' से हुई थी। इस समय कीर्ति की उम्र महज 8 साल थी। इस फिल्म के बाद उनहोंने अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना शुरू कर दिया। लेकिन फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने साल 2013 में फिर एक फिल्म 'गीतांजलि' में काम किया। जिसके बाद उन्हें कभी पीछे मुड़कर देखना नहीं पड़ा।

जीती हैं लग्जरी लाइफ :

कीर्ति सरेश एक आलिशान घर में रहती हैं और अक्सर ही इस घर के फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इस घर में बड़े और आरामदायक कमरे बने हुए हैं। इसके साथ ही घर का छत भी काफी बड़ा है। इस घर में पुराने घर के जैसा हॉल बना हुआ है। जबकि घर की सजावट भी शानदार की गई है। इसके अलावा घर में एक शानदार थिएटर और जिम भी बना हुआ है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com