जन्मदिन : किसी समय अजय देवगन से करते थे नफरत, जानिए किच्चा सुदीप से जुड़े मजेदार किस्से

किच्चा सुदीप ने फिल्म 'हुच्चा', 'नंदी' और 'स्वाथी मुथ्यम' के लिए लगातार तीन साल तक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब जीता है। दर्शकों को उनकी फ़िल्में देखना बेहद पसंद है।
किच्चा सुदीप जन्मदिन
किच्चा सुदीप जन्मदिनSocial Media

राज एक्सप्रेस। साउथ और हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता किच्चा सुदीप आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। 2 सिंतबर 1973 को जन्मे सुदीप को लोग उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जानते हैं। खासकर फिल्म दबंग 3 में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था। बिजनेसमैन परिवार से होने के बावजूद सुदीप ने अभिनय की दुनिया में आने के निर्णय लिया और अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष भी किया। उन्होंने पैसे कमाने के लिए कपड़ों की दुकान पर भी काम किया। सुदीप ने पहली बार फिल्म 'थायवा' में मुख्य अभिनेता का किरदार निभाया था। उन्हें फिल्म 'हुच्चा', 'नंदी' और 'स्वाथी मुथ्यम' के लिए लगातार तीन साल तक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब भी जीता है। तो चलिए सुदीप के जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़े कुछ मज़ेदार किस्सों के बारे में जानते हैं।

अजय देवगन से थी नफरत :

अभिनेता किच्चा सुदीप ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वह किसी समय बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन से नफरत करते थे। दरअसल सुदीप अभिनेत्री काजोल के दीवाने थे। उनके पास 30 से 40 किताबे थीं, जिनके हर पन्ने पर उन्होंने काजोल की फोटो चिपकाकर रखी थी। जब उन्हें पता चला कि काजोल, अजय से प्यार करती हैं तो उन्हें अजय से नफरत हो गई थी। हालांकि अब उन्हें इस पर बात पर हंसी आती है।

नाम के आगे किच्चा क्यों लगाते हैं?

किच्चा सुदीप का असली नाम सुदीप संजीव है। साल 2001 में सुदीप ने फिल्म ‘हुच्चा’ में ‘किच्चा’ का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। उसके बाद से ही सुदीप ने अपने नाम के आगे ‘किच्चा’ जोड़ लिया।

अभिताभ बच्चन के लिए सीखी हिंदी :

किच्चा सुदीप बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के जबरदस्त फैन हैं। संघर्ष के दिनों में वह अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए घंटों उनके घर के बाहर खड़े रहते थे। किच्चा कहते हैं कि, "किशोर कुमार और अमिताभ बच्चन ने दक्षिण भारत के कई लोगों को हिंदी सिखाई है। क्योंकि हम समझना चाहते थे कि यह क्या बोल रहे हैं या गा रहे हैं। मैंने अमित जी के डायलॉग सीखने के लिए हिंदी सीखी है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com