किश्वर मर्चेंट के 4 महीने के बेटे को हुआ कोरोना, एक्ट्रेस ने शेयर किया दर्दभरा पोस्ट

खबर आई है कि, अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट (Kishwar Merchant) के 4 महीने का बेटा कोरोना से संक्रमित हो गया है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है।
Kishwer Merchant 4 month old son got Corona
Kishwer Merchant 4 month old son got CoronaSocial Media

देशभर में कोरोना का कहर फिर छा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ टीवी और फिल्म जगत के कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेज कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। अब खबर आई है कि, टेलीविजन अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट (Kishwar Merchant) के 4 महीने का बेटा भी संक्रमित हो गया है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है। किश्वर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि, उनके चार महीने का बेटा निर्वैर कोरोना पॉजिटिव हो गया है।

किश्वर मर्चेंट ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि, उनके चार महीने का बेटा निर्वैर कोरोना पॉजिटिव हो गया है। उन्होंने अपना ये पोस्ट पति सुयश राय को समर्पित करते हुए कहा कि, इस मुश्किल घड़ी में उनके पति ने उनका साथ दिया। उन्होंने बताया कि, कैसे समझदारी के साथ उनके पति ने इन हालात को संभाला और वो कैसे उनके सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम बने।

किश्वर मर्चेंट ने कही यह बात:

किश्वर मर्चेंट ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है, "सबसे पहले हैप्पी डेटिंग एनिवर्सिरी सुयश। मैं शख्स को 11 साल से जानती हूं और ओह यह बहुत बदल गया है... उसे पहले से ज्यादा परिपक्व, समझदार, जिम्मेदार और प्यार करने वाला।"

किश्वर मर्चेंट ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है, "5 दिन पहले निरवैर की नैनी कोविड से संक्रमित हो गई और उसक बाद जो हुआ वह हमारे लिए एक आपदा थी। हमारी हाउस हेल्प संगीता को हो गया है और वह क्वारंटीन में हैं। हमारे साथ रह रहे सुयश का साथी सिड संक्रमित हो गया है और फिर हमारे लिए जो सबसे बुरा हुआ... निरवैर को भी वायरस ने पकड़ लिया। तो हम दोनों के पास खाना बनाने और सफाई करने वाला कोई नहीं है और हां निरवैर की मदद करने वाला कोई नहीं था जब वह इतने दर्द में था।"

फैंस कर रहें हैं निरवैर के जल्द ठीक होने की कामना:

किश्वर मर्चेंट द्वारा शेयर किया गया ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखने बाद फैंस उनके पोस्ट पर कमेंट करके उनके बेटे निरवैर के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। उनके इस पोस्ट को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com