किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने शेयर की बेटे की पहली झलक, वायरल हो रहा है वीडियो

किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) और सुयश राय (Suyyash Rai) हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। दोनों ने अब अपने बेटे निर्वैर (Nirvair) की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है।
Kishwer Merchant and Suyyash Rai share the first glimpse of their son Nirvair
Kishwer Merchant and Suyyash Rai share the first glimpse of their son NirvairSocial Media

टेलीविजन की चर्चित जोड़ी किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) और सुयश राय (Suyyash Rai) हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। किश्वर मर्चेंट ने 40 साल की उम्र में पहले बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद से किश्वर और सुयश दोनों ही बेहद खुश हैं। किश्वर और सुयश ने अपने बेटे को सोशल मीडिया से दूर रखा है। दोनों ने अबतक अपने बेटे निर्वैर का चेहरा लोगों को नहीं दिखाया था। बच्चे के जन्म के एक महीने बाद दोनों ने अपने बेटे निर्वैर (Nirvair) की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है।

सामने आया वीडियो:

किश्वर और सुयश दोनों ने एक प्यारे वीडियो को शेयर कर अपने बेटे निर्वैर का चेहरा दिखाया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में एक टेडी सिर पर पगड़ी पहने हुए है। ये टेडी बेहद प्यारा नजर आ रहा है। इसके बाद कपल्स का बेटा निर्वैर झूले पर खेलता हुआ नजर आता है। निर्वैर ने भी टेडी की तरह सिर पर पगड़ी पहनी हुई है। इस वीडियो के सामने आते ही लोग बच्चे के क्यूटनेस के कायल हो गए।

लिखा ये कैप्शन:

इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए किश्वर ने कैप्शन में लिखा है, "कहा था ना जब भी होगा ऐसा ही होगा।" इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इस वीडियो को देखर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने उन्हें बधाईयां दी और बच्चे के लिए प्यार भेजा। एक्ट्रेस गौहर खान ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "माशाअल्लाह... सदका...बहुत प्यारा है..." एक्ट्रेस बरखा सेन गुप्ता ने लिखा, "हे भगवान कितना प्यारा पंपकिन है.. आशीर्वाद..."

27 अगस्त को दिया था बेटे को जन्म:

बता दें कि, किश्वर मर्चेंट ने 27 अगस्त को अपने बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के कुछ दिन बाद उसके नाम का खुलासा भी किया था। किश्वर और सुयश ने अपने बेटे का नाम निर्वैर रखा है। दोनों ही बेटे की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। जो कि खूब वायरल भी होती हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com