कृति सेनन के घुटने में लगी चोट, नी कैप पहने आईं नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon) को लेकर हाल ही में खबर आई है कि, कृति सेनन के घुटने में चोट लगी है। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
कृति सेनन के घुटने में लगी चोट, नी कैप पहने आई नजर
कृति सेनन के घुटने में लगी चोट, नी कैप पहने आई नजरSocial Media

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। हाल ही में खबर आई है कि, कृति सेनन के घुटने में चोट लगी है। हाल ही में कृति सेनन को जुहू में स्पॉट किया गया। इस दौरान कृति ने घुटनों में नी कैप पहना हुआ था। इस दौरान की तस्वीर वायरल हो रही है।

सामने आईं तस्वीर:

अभिनेत्री कृति सेनन को बीती रात स्पॉट किया गया। कृति सेनन ने इस दौरान डेनिम शॉर्ट्स और कलरफुल टॉप पहना था। इस दौरान कृति काफी कूल लग रही थीं, लेकिन तभी सबका ध्यान कृति के पैर की तरफ गया। कृति के एक घुटने पर चोट लग गई है, कृति ने नी ब्रेस पहना हुआ था।

 कृति सेनन के घुटने में चोट लगी
कृति सेनन के घुटने में चोट लगीSocial Media

डॉक्टर ने दी है रेस्ट करने की सलाह:

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कृति से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि, कृति के दाहिने घुटने में खिंचाव आ गया है। चोट के कारण उनके दाहिने घुटने में हल्की सूजन है। उनके डॉक्टरों ने उसे बताया है कि, उन्हें ठीक होने में कुछ समय लगेगा। नी ब्रेस उनके घुटने को जरूरी सपोर्ट देने के लिए लगाया गया है और यह उन्हें तेजी से ठीक करने में मदद करेगा। यह एक मामूली चोट है, जो जल्दी ही ठीक हो जाएगी।

फैंस कर रहें हैं जल्द ठीक होने की दुआ:

वहीं कृति सेनन की तस्वीर सामने आने के बाद उनके फैंस काफी दुखी हैं और सभी फैंस उनके जल्द से ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। कृति की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

कृति सेनन की आने वाली फिल्में:

वहीं अगर कृति सेनन के अपकमिंग फिल्म की बात करें, तो कृति हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'शहजादे' को लेकर सुर्खियों में आई हैं। दोनों इस फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों लुका छुपी में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म के अलावा कृति जल्द ही फिल्म 'गणपत' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता टाइगर श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के अलावा फिल्म 'आदिपुरुष', 'बच्चन पांडे' और 'भेड़िया' में भी रिलीज होने के लिए तैयार हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com