ट्रेजडी किंग Dilip Kumar का 98 साल की उम्र में निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के फैंस के बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि, दिलीप कुमार का निधन हो गया है, वो 98 साल के थे।
ट्रेजडी किंग Dilip Kumar का 98 साल की उम्र में निधन
ट्रेजडी किंग Dilip Kumar का 98 साल की उम्र में निधनSyed Dabeer Hussain - RE

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के फैंस के बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि, दिलीप कुमार का निधन हो गया है, वो 98 साल के थे। आज सुबह 7.30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत के चलते 29 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दोस्त ने की पुष्टि:

दिलीप कुमार के निधन की जानकारी उनके फैमिली फ्रेंड ने दी है। उन्होंने दिलीप कुमार के के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। दिलीप कुमार के निधन के साथ ही हिन्दी सिनेमा (Indian Cinema) के एक युग का अंत हो गया है। उन्होंने लिखा, "बहुत भारी दिल से ये कहना पड़ रहा है कि, अब दिलीप साब हमारे बीच नहीं रहे।"

हाल ही में अस्पताल में हुए थे भर्ती:

बता दें कि, 30 जून को उन्हें सांस लेने में समस्या हुई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह आईसीयू में एडिमट थे। उनकी पत्नी सायरा बानो लगातार फैंस के साथ दिलीप कुमार का हेल्थ अपडेट शेयर कर रही थीं। एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि, अब दिलीप कुमार की हालत में सुधार है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

ट्रेजडी किंग के नाम से हुए मशहूर:

दिलीप कुमार को उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए ट्रेजडी किंग के नाम से जाना जाता था। उन्होंने अपने दौर में वो शानदार काम किया, जिसकी वजह से वह आज भी सबके दिलों में अपनी जगह बनाए बैठे हैं। दिलीप कुमार के फिल्मी करियर की शुरुआत 1944 में आई फिल्म 'ज्वार भाटा' से हुई थी। हालांकि, इस फिल्म ने उन्हें खास पहचान नहीं दिलाई। दिलीप कुमार को असली पहचान फिल्म 'जुगनू' से मिली। इस फिल्म के बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने इसके बाद राज कपूर के साथ फिल्म 'अंदाज' में काम किया। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

प्रधानमंत्री समेत बॉलीवुड सेलब्स ने जताया शोक:

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गजों ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया और इस दिग्गज को अंतिम सलाम किया।

नरेंद्र मोदी ने जताया शोक:

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिलीप कुमार जी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "दिलीप कुमार जी को एक सिनेमैटिक लेजेंड के रूप में याद किया जाएगा। उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना।

अक्षय कुमार ने किया ट्वीट:

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी दिलीप कुमार के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "दुनिया के लिए बहुत से हीरो होंगे, लेकिन हम एक्टर्स के लिए सिर्फ वो हीरो थे। दिलीप कुमार सर भारतीय सिनेमा के एक पूरे ईरा को अपने साथ ले गए हैं। मेर प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं।"

KRK ने किया ट्वीट:

फिल्म क्रिटिक्स KRK ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट करते हुए लिखा है, "बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार ट्रेजेडी किंग में से एक दिलीप कुमार साहब (यूसुफ साहब) का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बॉलीवुड में यह एक युग का अंत है, वो हमेशा याद आएंगे।"

अमिताभ बच्चन ने दी श्रद्धांजलि:

अमिताभ बच्चन ने दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "एक संस्था चली गई. भारतीय सिनेमा का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, वह हमेशा 'दिलीप कुमार से पहले और दिलीप कुमार के बाद' लिखा जाएगा। उनकी आत्मा की शांति के लिए मेरी दुआएं और परिवार को इस नुकसान को सहन करने की शक्ति।"

अजय देवगन ने किया ट्वीट:

अजय देवगन ने दिलीप कुमार को याद करते हुए लिखा, "दिग्गज के साथ कई पल साझा किए...कुछ बेहद निजी, कुछ मंच पर. फिर भी, मैं उनके यूं जाने के लिए तैयार नहीं किया। एक संस्था, एक लिजेंड्री अभिनेता, दिल टूटा हुआ। सायराजी के प्रति गहरी संवेदना।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com