मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, सामने आईं तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों मॉलदीव में वेकेशन मना रहें हैं। यहाँ से उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।
मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, सामने आईं तस्वीरें
मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, सामने आईं तस्वीरेंSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) करीब तीन सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों इंटरव्यूज या सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के बारे में अब खुलकर बात करते हैं। दोनों ही अक्सर चर्चाओं में बने रहते है और दोनों कई मौके पर साथ नजर आते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा मॉलदीव में वेकेशन वेकेशन के लिए गए हैं। यहाँ से दोनों ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की है, जो वायरल हो रही है।

सामने आई तस्वीरें:

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है। हालांकि दोनों ने एक दूसरे की कोई तस्वीर शेयर नहीं की है। मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहें हैं।

बिकिनी में धूप सेंकते दिखीं मलाइका अरोड़ा
बिकिनी में धूप सेंकते दिखीं मलाइका अरोड़ाSocial Media

इस लुक में दिखी मलाइका:

मलाइका अरोड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी तीन तस्वीरें और दो वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वो अपनी हॉटनेस से कहर बरपा रही हैं। सामने आई इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा कभी समंदर किनारे, तो कभी बिकिनी में सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। एक वीडियो क्लिप में मलाइका अरोड़ा को मिंट-ग्रीन बिकिनी में धूप सेंकते देखी जा सकती हैं।इन फोटो में मलाइक बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं।

इस लुक में दिखी मलाइका
इस लुक में दिखी मलाइकाSocial Media

अर्जुन कपूर ने शेयर कीं तस्वीरें:

अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं। उनके द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में अर्जुन अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहें हैं और उनका आधा चेहरा दिख रहा है और साथ ही दूसरी फोट में वो कुर्सी पर आराम कर रहे हैं और साथ ही विव्यू देखने लायक। अर्जुन ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, "जब वह आपको इंस्टाग्राम स्क्रॉल करते हुए पकड़ लेती है।"

अर्जुन कपूर ने शेयर की तस्वीरें
अर्जुन कपूर ने शेयर की तस्वीरेंSocial Media

वहीं अगर अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अर्जुन कपूर पिछली रिलीज फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आए थे। वहीं अब वो जल्द ही फिल्म 'एक विलेन रिटर्न' में नजर आएंगे। फिल्म सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर होगी। वहीं मलाइका अरोड़ा की बात करें, तो मलाइका इन दिनों सोनी टीवी का चर्चित डांस रियलिटी शो 'इंडिया बेस्ट डांसर 2' को जज करती हुई नजर आ रहीं हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co