मलाइका अरोड़ा और टेरेंस लुईस ने स्टेज पर आकर किया ऐसा डांस, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो डांस करती हुई नजर आ रहीं हैं। इस वीडियो में उनके साथ टेरेंस लुईस (Terence Lewis) भी नजर आ रहें हैं।
Malaika Arora and Terence Lewis danced on stage, video went viral
Malaika Arora and Terence Lewis danced on stage, video went viralSocial Media

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा इन दिनों सोनी टीवी का चर्चित डांस शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' (India's Best Dancer) में जज के तौर पर नजर आ रहीं हैं। शो में उनके साथ गीता कपूर (Geeta Kapoor) और टेरेंस लुईस (Terence Lewis) नजर आते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पार टेरेंस लुईस और मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों डांस करते हुए नजर आ रहें हैं।

सामने आया वीडियो:

जाने-माने डांस कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में आप देखेंगे कि, मलाइका अरोड़ा और टेरेंस लुईस एक साथ स्टेज पर है। म्यूजिक बजता है और मलाइका अपना डांस करना शुरू कर देती हैं। लेकिन डांस में बिजी टेरेंस की नजर मलाइका की कमर पर पड़ती है और इशारे करने लगते हैं।

टेरेंस लुईस और मलाइका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में मलाइका नियॉन कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं, जो उनपर काफी फिट लग रहा है। वहीं टेरेंस लुइस भी ब्लैक पैंट सूट में नजर आ रहे हैं। दोनों का ये अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर कहा, "वाह क्या स्टाइल है।" वहीं दूसरे यूजर ने कहा, "ये को नोरा की कॉपी हो रही है कॉपी कैट।"

बता दें कि, अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2' को जज कर रही हैं। मलाइका के अलावा टेरेंस लुईस और गीता कपूर भी इस शो में जज हैं। वहीं इस हफ्ते इस शो में बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही और गुरु रंधावा नजर आने वाले हैं। दोनों ही अपने नए गाने 'डांस मेरी रानी' को प्रमोट करने आए हैं। इस दौरान शो में खूब मजाक मस्ती देखने को मिलेगी।

'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' के वीकेंड एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें नोरा, गुरु रंधावा के साथ स्टेज एंट्री करती हैं, इसके बाद टेरेंस भी अपनी कुर्सी से खड़े होकर स्टेज पर पहुंच जाते हैं और नोरा के साथ डांस शुरू कर देते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com