हाई हील्स सैंडल में बिगड़ा मलाइका अरोड़ा का बैलेंस, बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो उप्स मोमेंट का शिकार हो गई हैं।
Malaika Arora deteriorated balance in high heels sandals
Malaika Arora deteriorated balance in high heels sandalsSocial Media

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। वो अपने फैशन स्टाइल से दिल जीत लेने वाले अंदाज के लिए जाना जाता है। मलाइका अरोड़ा अपने ग्लैरमस लुक्स पर काफी मेहनत करती हैं। मलाइका अरोड़ा का अक्सर बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल भी होता रहता है। मलाइका अरोड़ा का नया वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें वो उप्स मोमेंट का शिकार हो गई हैं।

मलाइका अरोड़ा हुईं उप्स मोमेंट का शिकार:

बीती रात करिश्मा कपूर ने अपने घर क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा अपने ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ पहुंचीं। करिश्मा कपूर के घर कार से उतरते हुए मलाइका अरोड़ा के साथ ऐसा कुछ हुआ कि, वह जमीन में गिरते-गिरते बचीं। जिसके बाद उनका हाथ तुरंत किसी ने संभाल लिया और फिर वह जल्दी से आगे बढ़ गईं।

मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहें हैं और इसपर खूब कमेंट कर रहें हैं।

वहीं अगर लुक की बात करें, तो मलाइका अरोड़ा ने इस दौरान ग्रीन कलर का डीप नेक ब्रालेट पहना हुआ था और उसके साथ ग्रीन शॉर्ट्स भी डाला हुआ था। मलाइका अरोड़ा ने अपने इस आउटफिट को कंपलीट करने के लिए ग्रीन जैकेट ऊपर से डाली हुई थी और उन्होंने बहुत ज्यादा हील वाली सैंडल पहनी हुई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक स्लिंग बैग और खुले स्ट्रेट बालों के जरिए अपना लुक पूरा किया था।

बता दें कि, मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी ड्रेस की वजह से, तो लाइमलाइट में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो इन दिनों रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2' को जज कर रही हैं। शो में मलाइका के अलावा टेरेंस लुईस (Terence Lewis) और गीता कपूर (Geeta Kapoor) भी इस शो में बतौर जज हैं। शो से अक्सर उनके वीडियो सामने आते रहते हैं। हाल ही में उनका और टेरेंस लुईस का एक डांस वीडियो काफी सुर्खियों में रहा था। वीडियो में दोनों 'डांस मेरी रानी' पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com