पति के निधन के बाद पहली बार घर से निकलीं मंदिरा बेदी, मां के साथ आईं नजर

अभिनेत्री मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) पति राज कौशल (Raj Kaushal) के निधन के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस पर नजर आई हैं। उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
पति के निधन के बाद पहली बार घर से निकलीं मंदिरा बेदी
पति के निधन के बाद पहली बार घर से निकलीं मंदिरा बेदीSocial Media

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मंदिरा बेदी (Mandira Bedi)के पति राज कौशल का हाल ही में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। पति की मौत के बाद मंदिरा काफी टूट गई थीं। राज कौशल के पार्थिव शरीर को जब श्मशान घाट ले जाया जा रहा था तब मंदिरा भी साथ थीं। मंदिरा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। मंदिरा अब धीरे-धीरे खुद को संभाल रही हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने मां के साथ नजर आ रही हैं।

सामने आया यह वीडियो:

हाल ही में मंदिरा बेदी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनी मां संग वॉक करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, मंदिरा ने मास्क लगाया है और वे अपनी मां से बात करते हुए वॉक कर रही हैं। मंदिरा की इस वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, मंदिरा पैपराजी को बिना कोई प्रतिक्रिया दिए निकल जाती हैं।

वायरल हुआ वीडियो:

मंदिरा बेदी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही फैंस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। राज कौशल के निधन के बाद से ही मंदिरा बेदी दुख में डूबी हुई थीं। हाल ही उन्होंने राज कौशल के साथ बिताए हसीन लम्हों की प्यारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। तस्वीरों के साथ मंदिरा ने टूटे दिल का इमोजी बनाया था।

बता दें कि, मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का बीते दिनों कार्डिएक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। राज की उम्र 49 साल थी। मंदिरा और राज के दो बच्चे हैं। एक बेटा वीर और बेटी तारा जिसे उन्होंने बीते साल गोद लिया था। मंदिरा बेदी ने राज कौशल से 1999 में शादी की थी।

ये भी पढ़ें- इस दिन आएगा RRR का मेकिंग वीडियो, मेकर्स ने किया ऐलान

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com