पति के निधन के बाद Mandira Bedi ने लिया फैसला, इंस्टाग्राम पर बदली DP

बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) पति राज कौशल के जाने से टूट गई हैं। पति के जाने के बाद अब मंदिरा बेदी ने सोशल मीडिया पर अलग तरह का फैसला किया है।
पति के निधन के बाद Mandira Bedi ने लिया फैसला
पति के निधन के बाद Mandira Bedi ने लिया फैसलाSocial Media

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मंदिरा बेदी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहीं हैं। हाल ही में मंदिरा बेदी के पति और बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक राज कौशल का निधन हो गया है। राज कौशल के जाने से मंदिरा बेदी, परिवार और उनके दोस्त सदमे में हैं। शनिवार को राज की प्रेयर मीट थी, जहां इंडस्ट्री के कई सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। अब पति के निधन के बाद मंदिरा बेदी ने सोशल मीडिया पर अलग तरह का फैसला किया है।

मंदिरा बेदी ने लिया ये फैसला:

दरअसल, मंदिरा बेदी ने राज के जाने के बाद अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से अपनी फोटो हटा दी है और इसकी जगह ब्लैक बैकग्राउंड लगा दिया है। मंदिरा बेदी के इस कदम ने फैंस को परेशान कर दिया है। मंदिरा बेदी इस समय अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं। ऐसे में फैंस को मंदिरा बेदी की चिंता होने लगी है। वहीं दूसरी तरफ मंदिरा बेदी सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रही हैं।

पति के निधन के बाद Mandira Bedi ने लिया फैसला
पति के निधन के बाद Mandira Bedi ने लिया फैसलाSocial Media

इस वजह से ट्रोल हुईं मंदिरा बेदी:

बता दें कि, राज कौशल के निधन के बाद उनकी पत्नी मंदिरा बेदी अपने पति की अर्थी को कंधा देती हुई नजर आईं। जिसे देखकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। कई लोगों ने मंदिरा को इसके लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोग मंदिरा बेदी को रीति रिवाजों का पाठ पढ़ा रहे हैं। लोगों का मानना है कि, मंदिरा बेदी ने अपने पति के अंतिम संस्कार के समय गलत कपड़े पहने थे। मंदिरा बेदी को उस समय साड़ी या सूट पहनना चाहिए था।

सोना मोहपात्रा ने किया सपोर्ट:

वहीं अब मंदिरा बेदी के सपोर्ट में कई सेलेब्स आए हैं। सिंगर सोना मोहपात्रा ने मंदिरा का समर्थन किया है। सोना मोहपात्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट कर मंदिरा बेदी का समर्थन किया है। सोना ने अपने ट्वीट में लिखा, "लोग अभी भी मंदिरा बेदी को उनके ड्रेस कोड, पति राज कौशल को उनकी अंतिम यात्रा में कंधा देने पर कमेंट कर रहे हैं। इससे हम सरप्राइज नहीं हैं। हमारी दुनिया में किसी भी दूसरी चीज की तुलना में मूर्खता सबसे ज्यादा भरी हुई है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co