Manoj Bajpayee ने सुनील पाल को दिया करारा जवाब, कही यह बात

हाल ही में कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) ने अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। अब मनोज बाजपेयी ने करारा जवाब दिया है।
Manoj Bajpayee ने सुनील पाल को दिया करारा जवाब
Manoj Bajpayee ने सुनील पाल को दिया करारा जवाबSocial Media

मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। सुनील ने हाल ही में मनोज को बदतमीज और गिरा हुआ आदमी कहा था। इतना ही नहीं, सुनील ने मनोज की पॉपुलर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' (The Family Man) को पोर्न तक कह दिया। अब मनोज ने सुनील के इस कमेंट पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कॉमेडियन को अपने अंदाज में जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी है।

मनोज बाजपेयी ने दिया सुनील को करारा जवाब:

मनोज बाजपेयी से जब सुनील पाल के बारे में पूछा गया, तो वह हंस पड़े फिर उन्होंने कहा कि, वह उन लोगों की स्थिति समझ सकते हैं, उन्हें मेडिटेशन करना चाहिए। मनोज ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहते हैं कि, "मैं समझ सकता हूं कि लोगों के पास काम नहीं है। मैं पूरी तरह समझ सकता हूं। मैं इस तरह की स्थिति में रहा हूं। इस तरह की स्थिति में लोगों को मेडिटेशन करना चाहिए।"

सुनील पाल ने कही थी यह बात:

सुनील पाल ने 2005 में कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जीता था। वह कई फिल्मों में कॉमेडी रोल करते नजर आए। हाल ही में सुनील पाल ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित कंटेट फैमिली के लिए नहीं है। लोग सेंसरशिप की कमी का फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, "मनोज बाजपेयी कितना ही बड़ा एक्टर होगा, कितने ही बड़े अवॉर्ड्स मिले, पर उससे ज्यादा बदतमीज और गिरा हुआ आदमी मैंने नहीं देखा।"

'द फैमिली फैन' को लेकर कही यह बात:

सुनील पाल ने कहा कि, मनोज को देश का बड़ा सम्मान मिला है, लेकिन वह 'पोर्न' जैसे कंटेट में शामिल हैं। उन्होंने 'द फैमिली फैन' की आलोचना करते हुए कहा कि, "ये सारी चीजें जो हैं ना बंद होनी चाहिए। ये भी एक पोर्न है। पोर्न सिर्फ दिखाने का नहीं होता, विचारों का भी पोर्न होता है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com