मानुषी बॉलीवुड में लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगी : अक्षय कुमार

मानुषी को लेकर अक्षय ने कहा कि मानुषी की प्रतिभा वाकई देखने लायक है। मानुषी अपनी प्रतिभा से बॉलीवुड में लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगी।
मानुषी बॉलीवुड में लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगी : अक्षय कुमार
मानुषी बॉलीवुड में लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगी : अक्षय कुमारRaj Express

राज एक्सप्रेस। सुपरस्टार अक्षय कुमार ने कल सोशल मीडिया पर अपनी मच अवेटेड फिल्म पृथ्वीराज का टीज़र जारी किया, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। टीज़र में पूर्व मिस वर्ल्ड 2017, मानुषी छिल्लर को भी राजकुमारी संयोगिता के रूप में पेश किया गया है। मानुषी को लेकर अक्षय ने कहा कि मानुषी अपनी प्रतिभा से बॉलीवुड में लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगी।

अक्षय कहते हैं, “मानुषी की प्रतिभा वाकई देखने लायक है। पृथ्वीराज उनकी पहली फिल्म है। बावजूद इसके, वह इतनी सहज, जिज्ञासु और काम के प्रति समर्पित थीं कि उन्होंने पूरी टीम का दिल जीत लिया। हमारे निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने सही संयोगिता का चुनाव किया है क्योंकि मानुषी ने अपने माता-पिता द्वारा दिए गए जीवन मूल्यों के माध्यम से भारतीय महिलाओं की सुन्दर भावनाओं का शानदार प्रतिनिधित्व किया है।”

वह आगे कहते हैं, ”मैं यह देखने के लिए वाकई उत्साहित हूं कि मानुषी कैसे हमारे हिंदी फिल्म उद्योग में अपनी पहचान बनाती है। मुझे उम्मीद है कि लोग खुले दिल से उनका स्वागत करेंगे। मुझे राजकुमारी संयोगिता के रूप में उनका परिचय कराते हुए वास्तव में गर्व हो रहा है।”

बॉलीवुड में मानुषी की लॉन्चिंग निश्चित रूप से 2022 के सबसे बहुप्रतीक्षित डेब्यू में से एक है। यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित, पृथ्वीराज का निर्देशन डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने भारत के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक रणनीतिकार चाणक्य के जीवन पर आधारित सबसे बड़े टेलीविजन महाकाव्य “चाणक्य” का निर्देशन किया था। उन्होंने और कई पुरस्कार विजेता फिल्मों जैसे पिंजर आदि का भी निर्देशन किया है।

बता दें कि फिल्म पृथ्वीराज 21 जनवरी 2022 को दुनिया भर में रिलीज होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com