नव्या के साथ रिलेशनशिप पर बोले मीजान जाफरी, बताया जलसा जाने पर अजीब लगता है

मीजान जाफरी (Meezaan Jafri) नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। अब उन्होंने इस पर बात की है।
नव्या के साथ रिलेशनशिप पर बोले मीजान जाफरी
नव्या के साथ रिलेशनशिप पर बोले मीजान जाफरीSocial Media

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी (Meezaan Jafri) अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। दोनों ही स्टारकिड एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते हैं और एक-साथ बड़े हुए हैं। ऐसी खबरें हैं कि, नव्या नवेली नंदा बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों ने इस बारे में सार्वजनिक रूप से अभी कुछ नहीं कहा है। नव्या और मीजान सोशल मीडिया पर भी अक्सर एक दूसरे की तारीफ में कमेंट करते हैं। वहीं अब मीजान ने अपने और नव्या के रिलेशनशिप को लेकर बयान दिया है।

मीजान जाफरी का नाम अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली से कई साल से जोड़ा जा रहा है। उनका कहना है कि, उनके रिलेशनशिप की अफवाहों से चीजें अजीब हो गई हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि, उनके पेरेंट्स भी पूछते रहते हैं कि, दोनों के बीच क्या रिश्ता है। उन्होंने यह भी बताया कि जब वह अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' जाते हैं, तो उनके पीछे पैपराज़ी पड़ जाते हैं, जो उन्हें बहुत अजीब लगता है।

मीजान जाफरी ने कही यह बात:

ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में मीजान जाफरी ने कहा, "लंबे वक्त से किसी ने मुझसे नव्या के बारे में नहीं पूछा। सच कह रहा हूं कि, मैं और नव्या बहुत अच्छे दोस्त हैं और मुझे लगता है कि, मेरी वजह से कई जगहों पर उनका नाम आ जाता है, ये ठीक नहीं है। यह उनकी प्राइवेट लाइफ है। मैं उनकी फैमिली के किसी भी मेंबर के बारे में बात नहीं करना चाहता।"

'जलसा' जाने में होती है झिझक:

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि, क्या जलसा जाने में उन्हें कभी झिझक होती है? इसपर मीजान ने जवाब देते हुए कहा, हां क्योंकि पैपराजी को उनकी कार का नंबर वगैरह पता है और उनको पता चल जाएगा कि, मैं कब नव्या से मिलने गया।

मीजान कहते हैं कि, उनके पिता जावेद जाफरी भी हैरत में हैं कि, हो क्या रहा है। कभी-कभी अपने घर में घुसने में भी अजीब लगता है। मेरे पेरेंट्स मुझे अजीब नजरों से देख रहे होते हैं और पूछते हैं कि, ये हो क्या रहा है? मेरा जवाब होता है, मुझे खुद नहीं पता। मैं आखिरी बार 'जलसा' तब गया था, जब वहां दिवाली की पार्टी थी। पूरी इंडस्ट्री वहां थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com