आज 36वां जन्मदिन मना रहे हैं राम चरण, पिता चिरंजीवी ने शेयर की भावुक पोस्ट

साउथ फिल्मों के स्टार और मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे राम चरण तेजा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें बड़ी संख्या में लोग बर्थडे विश कर रहे हैं।
आज 36वां जन्मदिन मना रहे हैं राम चरण
आज 36वां जन्मदिन मना रहे हैं राम चरणSocial Media

साउथ फिल्मों के स्टार और मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे राम चरण तेजा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। राम चरण तेजा ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। अपनी स्टाइल और एक्शन के दम पर आज एक्टर ने जिस मुकाम को हासिल किया है, वहां तक पहुंच पाना किसी अन्य एक्टर के लिए आसान नहीं होता। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें बड़ी संख्या में लोग बर्थडे विश कर रहे हैं।

फिल्मी करियर की शुरुआत:

राम चरण तेजा का जन्म 27 मार्च, 1985 को चेन्नई में हुआ था। राम चरण ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2007 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म 'चिरुथा' से की थी। इसके बाद एक्टर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों से एक्टर ने अपने फैंस के दिलों में जगह बना ली है। इस फिल्म के लिए उन्हें अवार्ड से सम्मानित भी किया गया था। इसके अलावा उन्होंने 'मगाधीरा', 'येवदु', 'रंगस्थलम' जैसी फिल्मों में काम किया है। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण अपने दमदार रोल के लिए जाने जाते हैं। रामचरण फिल्म एक्टर के अलावा एक सफल बिजनेसमैन भी हैं।

राम चरण और उपासना की लव स्टोरी:

राम चरण ने 14 जून, 2012 को अपोलो हॉस्पिटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती उपासना कमिनेनी से शादी की। फिल्म स्टार राम चरण और उपासना की पहली मुलाकात कॉलेज में हुई थी। कॉलेज में ही राम चरण और उपासना के बीच दोस्ती हुई। कॉलेज की पढ़ाई के बाद जब एक्टर राम चरण अपने आगे की पढ़ाई के लिए विदेश गए, उस वक्त इन दोनों को एक दूसरे के लिए प्यार का अहसास हुआ। पढ़ाई के बाद राम ने एक्टिंग में अपना करियर बनाने की तैयारी की। फिल्म 'मगधीरा' के हिट होने के बाद दोनों एक-दूसरे को लेकर और सीरियस हो गए। दोनों ने फिर अपने-अपने घरवालों को रिलेशन के बारे में बताया और फिर घरवालों ने दोनों की शादी की तैयारी शुरू कर दी।

राम चरण और उपासना की लव स्ट्रोरी
राम चरण और उपासना की लव स्ट्रोरीSocial Media

पिता चिरंजीवी ने दी जन्मदिन की बधाई:

राम चरण तेजा मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे हैं। आज राम चरण तेजा के जम्नदिन पर उनके पिता चिरंजीवी ने एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सामने आए इस वीडियो में राम चरण के साथ उनके कुछ बेहद खास मोमेंट्स हैं। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "मेरे बेटे को जन्मदिन की बधाई।"

मोहनलाल ने दी बधाई:

राम चरण तेजा के जन्मदिन पर मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने भी उन्हें बधाई दी है। उन्होंने फिल्म 'RRR' से राम चरण के लुक का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, "जन्मदिन की बधाई प्रिय राम चरण।"

अल्लू अर्जुन ने दी बधाई:

राम चरण के सुपरस्टार भाई स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी और एक्टर की एक फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जो काफी ट्रेंड कर रही है। उन्होंने इस फोटो के साथ लिखा है, "जन्मदिन की ढेर सारी बधाई मेरे प्यारे भाई।"

पत्नी उपासना ने शेयर किया यह वीडियो:

बता दें कि, राम चरण तेजा की फैन फॉलोइंग हर तरफ फैली हुई है। न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर की नैस्डैक बिल्डिंग में राम चरण के लिए जन्मदिन की शुभकामनाओं के पोस्टर्स लगाए गए हैं। इस पर उनकी पत्नी उपासना ने रिएक्शन देते हुए लिखा है, "वाह! कितना प्यारा इशारा है, आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।"

राम चरण तेजा की आने वाली फिल्म:

वहीं अगर राम चरण तेजा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो जल्द ही एस एस राजामौली की फिल्म 'RRR' में नजर आएंगे। ये फिल्म 13 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। कुछ दिन पहले ही फिल्म से आलिया भट्ट का लुक रिलीज हुआ था। वहीं कल ही राम के किरदार में राम चरण का लुक भी जारी किया गया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इस फिल्म के अलावा राम चरण अपने पिता चिरंजीवी के साथ 'आचार्य' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने शंकर और प्रोड्यूसर दिल राजू की फिल्म को भी साइन किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com