Molkki फेम अमर उपाध्याय अस्पताल में हुए भर्ती, घुटने की हुई सर्जरी

Molkki फेम अभिनेता अमर उपाध्याय (Amar Upadhyay) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, अमर उपाध्याय अस्पताल में एडमिट हैं।
Molkki फेम अमर उपाध्याय अस्पताल में हुए भर्ती
Molkki फेम अमर उपाध्याय अस्पताल में हुए भर्तीSocial Media

कलर्स के पॉपुलर शो 'मोल्लकी' में वीरेन्द्र प्रताप सिंह के किरदार में नजर आ रहे अभिनेता अमर उपाध्याय (Amar Upadhyay) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, अमर उपाध्याय अस्पताल में एडमिट हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमर के घुटने की सर्जरी हुई है।

अमर उपाध्याय ने कही यह बात:

इस बारे में बात करते हुए अभिनेता अमर उपाध्याय ने खुद बताया कि, "एक्चुअली चलते-चलते मेरा पैर ट्विस्ट हो गया था, तो लेगामेंट टेअर हो गया था और घुटने में भी प्रॉब्लम था। लेकिन मैं ध्यान नहीं दे पाया, क्योंकि लॉकडाउन था और गोवा में सीरियल 'मोल्लकी' का शूट भी शुरू हो गया था, तो इतने दिनों से सर्जरी अटकी थी। फाइनली मैंने अपनी सर्जरी करवाई और अभी मैं अस्पताल में ही हूं। मेरी सर्जरी ठीक से हो गई है और मैं भी ठीक हूं।"

इस फिल्म में आएंगे नजर:

बता दें कि, अभिनेता अमर उपाध्याय बहुत जल्द फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू के अपोजिट नजर आने वाले हैं। इस बारे में बात करते हुए अमर ने कहा, "फिल्म में मैं तब्बू के अपोजिट कुंवर प्ले कर रहा हूं। कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी भी साथ में है।

इन सीरियलों में किया काम:

आपको बता दें कि, कलर्स का शो 'मोल्लकी' इन दिनों दर्शकों का पसंदीदा सीरियलों में से एक है। शो में अमर उपाध्याय, वीरेन्द्र प्रताप सिंह के किरदार में नजर आ रहें हैं। इस शो में अमर उपाध्‍याय के अलावा प्रियल महाजन और तोरल रसपुत्र जैसे कलाकार अहम किरदारों में हैं। शो की कहानी पुरानी परंपरा पर आधारित है। शो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें, उमर ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में तुलसी विरानी के पति मीहिर का किरदार अमर उपाध्याय ने निभाया था। इसके अलावा उन्होंने 'साथ निभाना साथिया', 'एक दीवाना था' जैसे शोज में भी काम किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com