Molkki स्टार अमर उपाध्याय और प्रियल महाजन को हुआ कोरोना, रुक गई शूटिंग

कलर्स चैनल का पॉपुलर सीरियल 'मोल्लकी' में नजर आने वाले टीवी एक्टर अमर उपाध्याय और उनकी को-स्टार प्रियल महाजन कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
Molkki स्टार अमर उपाध्याय और प्रियल महाजन को हुआ कोरोना
Molkki स्टार अमर उपाध्याय और प्रियल महाजन को हुआ कोरोनाSocial Media

फिल्म इंडस्ट्री में कोरोना वायरस के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। एक-एक करके मनोरंजन जगत के कई सेलेब्स इस वायरस के चपेट में आ रहे हैं। अब इस लिस्ट में दो और नाम शामिल हो चुके हैं। कलर्स चैनल के सीरियल 'मोल्लकी' में नजर आने वाले टीवी एक्टर अमर उपाध्याय और उनकी को-स्टार प्रियल महाजन कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अमर उपाध्याय और प्रियल महाजन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकल आई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, अमर उपाध्याय और प्रियल महाजन में कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं नजर आ रहे हैं। सावधानी के तौर पर अमर उपाध्याय और प्रियल महाजन ने खुद को अपने घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। प्रियल महाजन को कोरोना पॉजिटिव हुए एक हफ्ता बीत चुका है। चार पांच दिन पहले अमर उपाध्याय को भी कोरोना हो गया।

शो से जुड़े सूत्रों का कहना:

शो से जुड़े सूत्रों ने बताया, "इस शो में एक नया और बड़ा ट्विस्ट आने वाला था, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है, क्योंकि दोनों कलाकार कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। अब निर्माताओं ने शो का ट्रैक बदल दिया है। टीम के पास एपिसोड का कोई बैंक भी नहीं है। अभी शो में दिखाया जा रहा है कि, किस प्रकार प्रियल को किडनैप कर लिया गया है। टीवी के कलाकार प्रतिदिन कड़ी मेहनत कर रहे हैं और सावधानी बरते हुए हैं।

लोग पसंद करते हैं शो को:

बता दें कि, कलर्स का पॉपुलर सीरियल 'मोलक्‍की' में अमर उपाध्‍याय, प्रियल महाजन और तोरल रसपुत्र जैसे एक्‍टर्स अहम किरदारों में हैं। शो की कहानी पुरानी परंपरा पर आधारित है, जिसमें गरीब लड़कियां अमीर आदमी से पैसों के बदले शादी करती हैं। शो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अमर उपाध्याय की बात करें तो उन्हें 'क्‍यूंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहिर वीरानी का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने 'साथिया', 'एक दीवाना था' जैसे शोज में भी काम किया हुआ है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co