पिंक साड़ी में मोनालिसा ने ढाया कहर, गाड़ी के बोनट पर बैठ कर दिए ग्लैमरस पोज

मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर साड़ी लुक में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
पिंक साड़ी में मोनालिसा ने ढाया कहर, गाड़ी के बोनट पर बैठ कर दिए ग्लैमरस पोज
पिंक साड़ी में मोनालिसा ने ढाया कहर, गाड़ी के बोनट पर बैठ कर दिए ग्लैमरस पोजSocial Media

भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने फैंस के लिए अपने बोल्ड और ट्रेडिशनल लुक में फोटोज शेयर करती रहती हैं। उनकी फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया पर साड़ी लुक में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

मोनालिसा ने शेयर की तस्वीरें:

अभिनेत्री मोनालिसा ने कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। सामने आई इन तस्वीरों में मोनालिसा का देसी लुक दिखाई दे रहा है। फोटोज में मोनालिसा पिंक कलर की साड़ी में दिखाई दे रही हैं। मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ''पिंक लव।''

सामने आई इन तस्वीरों में मोनालिसा के लुक की बात करें, तो वो तस्वीरों में पिंक साड़ी में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग चूड़ियां पहनी हुई हैं। मांग में सिंदूर और कानों में झुमके पहने हुए हैं। एक्ट्रेस ने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। लेटेस्ट फोटो में मोनालिसा पिंक साड़ी पहने मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने हुए नजर आ रही हैं। मोनालिसा की खूबसूरती में उनकी बिंदी चार चांद लगा रही है।

मोनालिसा की इन तस्वीरों को देख एक बार फिर से फैंस दीवाने होते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मोनालिसा की फोटोज को उनके हजारों फैंस लाइक कर चुके हैं। वह फोटोज पर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा है, "भोजपुरी स्टार, साथ में हार्ट इमोजी पोस्ट की।" वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, "बहुत क्यूट।"

डिजीटल डेब्यू करने वाली हैं मोनालिसा:

अभिनेत्री मोनालिसा जल्द ही डिजीटल डेब्यू करने जा रही हैं। इस सीरीज में मोनालिसा के संग साहिल उप्पल भी नजर आने वाले हैं। सेट से अक्सर मोनालिसा साहिल उप्पल के संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, फैंस को पूर्वी का बेसब्री से इंतजार है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com