शादी की खबरों के बीच मौनी राय ने दिखाई अपनी बोल्ड अदाएं
शादी की खबरों के बीच मौनी राय ने दिखाई अपनी बोल्ड अदाएंSocial Media

शादी की खबरों के बीच मौनी राय ने दिखाई अपनी बोल्ड अदाएं, शेयर की बिकिनी में तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इन सबके बीच उन्होंने यलो रंग की बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। खबरें हैं कि, वो आने वाले दिनों शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इन सबके बीच वो अपने लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें मौनी रॉय का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।

मौनी रॉय की तस्वीरें वायरल:

अभिनेत्री मौनी रॉय सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटोज के चलते सुर्खियों में रहती हैं। मौनी रॉय एक बार फिर अपने बोल्ड अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना बिकिनी अवतार दिखाकर हर किसी को हैरान कर दिया है। मौनी रॉय की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सामने आई इन तस्वीरों में मौनी रॉय येलो कलर की बिकिनी में नजर आ रहीं हैं। इन तस्वीरों में मौनी काफी हॉट लग रही हैं। वह टेरेस पर बने पूल के पास लेटी हैं और एंजॉय कर रही हैं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय ने चिकन वर्क की जालीदार पीली बिकिनी में ताजा तस्वीरें शेयर की हैं।

मौनी रॉय ने लिखा ये कैप्शन:

इन तस्वीरों में मौनी रॉय अलग-अलग पोज में बिकिनी पहने तस्वीरें क्लिक कराती हुई दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने खास कैप्शन भी लिखा है। मौनी रॉय ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "जिंदगी के पल एग्लियो ओलियो का एक संग्रह है… सबसे निश्चित रूप से एग्लियो ओलियो! जो मुझे जानता है वह सब जानते है।" मौनी रॉय द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस इस पर खूब रिएक्शन दे रहें हैं।

जल्द करने वाली हैं शादी:

बता दें कि, मौनी रॉय चंद दिनों के अंदर शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी को लेकर लंबे समय से अफवाहें जोरो पर हैं। बीते दिनों ऐसी अफवाह थी कि, मौनी रॉय दुबई में शादी करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने भारत में ही शादी करने का फैसला किया है।

इस फिल्म में नजर आएंगी मौनी रॉय:

वहीं अगर मौनी रॉय के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री मौनी रॉय जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मौनी, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co