MTV 'लव स्कूल' फेम जगनूर अनेजा का निधन, शोक में हैं फैंस

हाल ही में खबर आई है कि, एमटीवी लव स्कूल (MTV Love School) फेम जगनूर अनेजा (Jagnoor Aneja) का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया है।
MTV 'लव स्कूल' फेम जगनूर अनेजा का निधन, शोक में हैं फैंस
MTV 'लव स्कूल' फेम जगनूर अनेजा का निधन, शोक में हैं फैंसSocial Media

हाल ही में कुछ दिनों पहले टेलीविजन अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन ने सबको चौंका दिया था। फैंस अभी सिद्धार्थ की मौत के गम से उबर नहीं पाए हैं कि, इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। हाल ही में खबर आई है कि, एमटीवी लव स्कूल (MTV Love School) फेम जगनूर अनेजा (Jagnoor Aneja) का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया है।

जगनूर अनेजा का निधन:

एमटीवी 'लव स्कूल' पार्ट 1-2 (MTV Love School Part 1-2) का हिस्सा रहे जगनूर अनेजा का निधन हो गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, जगनूर अनेजा इन दिनों मिस्र में थे। तभी उनका कार्डियक अरेस्ट पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर के बाद फैंस और उनके करीबी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फैन्स और सेलेब्स जगनूर से जुड़ी अपनी यादें साझा कर रहे हैं। जगनूर अनेजा मिस्त्र घूमने गए हुए थे। मिस्त्र घूमने आए जगनूर अनेजा ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी।

करण सिंह छाबड़ा ने दी श्रद्धांजलि:

जगनूर अनेजा के निधन की खबर सोशल मीडिया पर आते ही फैन्स के साथ- साथ टीवी सेलेब्स भी हैरानी जता रहे हैं। टेलीविजन अभिनेता करण सिंह छाबड़ा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, "मुझे नहीं पता क्या हुआ...इतने जवान और फिट..फिर भी ये कार्डियक अरेस्ट जिंदगियां ले रहा है। जगनूर अनेजा इतने क्लोज फ्रेंड नहीं थे, लेकिन फिर भी जब कभी वो मिलता था, काफी हंसमुख था।"

करण सिंह छाबड़ा ने दी श्रद्धांजलि
करण सिंह छाबड़ा ने दी श्रद्धांजलिSocial Media

आपको बता दें कि, जगनूर अनेजा ने 'एमटीवी लव स्कूल' सीजन 1 और 2 में अपनी गर्लफ्रेंड मनीषा के साथ हिस्सा लिया था, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। मनीषा के साथ संबंध तोड़ने के तुरंत बाद, वह एक रिएलिटी टीवी शो के दौरान मोनिका के करीब आए। हालांकि, मोनिका के साथ भी उनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिक पाया और वे अलग हो गए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com