राज कपूर की आवाज थे मुकेश
राज कपूर की आवाज थे मुकेशSyed Dabeer Hussain - RE

राज कपूर की आवाज थे मुकेश, उनके गाने आज भी भर देते हैं दिलों में दर्द

मुकेश की आवाज का जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। चाहें माहौल खुशियों से भरा हो या प्यार भरा या फिर दर्द से लबरेज ही क्यों ना हो। मुकेश के गाने हर जगह फिट बैठते हैं।

राज एक्सप्रेस। प्यार में डूबे लोगों के लिए मुकेश महज एक आवाज नहीं हैं। वे तो वह जज्बात हैं जिसे हर प्रेम करने वाला बयां करना चाहता है। भले ही आज मुकेश हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी आवाज का जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। उनके गाने कानों को सुकून देते हैं। इन्हें सुनकर हर कोई अपनी आवाज में इन गानों को गुनगुनाना शुरू कर देता है। आज मुकेश की पुण्यतिथि पर हम आपके साथ उनसे जुड़ी खास बातें शेयर करने जा रहे हैं।

हर मूड के लिए परफेक्ट आवाज :

ऐसा माना जाता है कि किसी भी सिंगर के लिए हर मूड के हिसाब से गानों का चयन करना होता है। लेकिन जब बात मुकेश की आती है गाने भले ही प्रेम भरे हों या फिर गम भरे। मुकेश हमेशा मूड में रहते थे और हर गाने में अपनी आवाज से जान भर देते थे।

हर मूड के लिए परफेक्ट आवाज
हर मूड के लिए परफेक्ट आवाजSocial Media

राज कपूर की आवाज थे मुकेश :

बॉलीवुड में अपनी गायकी का जादू चलाने वाले मुकेश ने हिंदी फिल्म सिनेमा के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर के लिए कई गानों में आवाज दी। इन फिल्मों में आवारा, मेरा नाम जोकर, श्री 420 जैसी बड़ी फ़िल्में भी शामिल हैं। मुकेश की राज कपूर के साथ जोड़ी को परदे पर बेहद पसंद किया जाता था। यहां तक कि जब मुकेश का निधन हुआ तो राज कपूर ने कहा था, मेरी आवाज़ और आत्मा दोनों चली गई है।

राज कपूर की आवाज थे मुकेश
राज कपूर की आवाज थे मुकेशSocial Media

सेड सॉंग के लिए हमेशा थे तैयार :

मुकेश ने बॉलीवुड के लिए काफी गाने गाए, लेकिन उन्हें सही पहचान उदासी भरे गानों से मिली थी। मुकेश की आवाज में इतना दर्द था कि गाने सीधे लोगों के दिल में घर कर जाते थे। मुकेश ने एक बार यह भी कहा था कि, यदि उन्हें बॉलीवुड से 10 हलके गाने और एक उदासी भरे गाना गाने के लिए कहा जाता है। तो वे उदासी भरे गाने का ही चयन करेंगे।

सेड सॉंग के लिए हमेशा थे तैयार
सेड सॉंग के लिए हमेशा थे तैयारSocial Media

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com