सुपरस्टार सलमान खान के घर पहुंची मुंबई पुलिस
सुपरस्टार सलमान खान के घर पहुंची मुंबई पुलिसSocial Media

सुपरस्टार सलमान खान के घर पहुंची मुंबई पुलिस, जानिए क्या है मामला

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, सलमान खान के घर मुंबई पुलिस पहुंची है और वहां से समीक्षा कर निकली है।

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। हाल ही में सलमान खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, सलमान खान के घर मुंबई पुलिस पहुंची है और वहां से समीक्षा कर निकली है। जानते हैं आखिरकार मुंबई पुलिस सलमान खान के घर क्यों पहुंची।

बता दें कि, पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला ही हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर सलमान खान को धमकी दी थी। इसको लेकर मुंबई पुलिस की एक टीम सोमवार को सलमान खान के घर पूछताछ के लिए पहुंची। हालांकि, पुलिस सुरक्षा की समीक्षा करके बाहर निकल आई है। पुलिस ने इसे रुटीन प्रक्रिया बताया है। मुंबई पुलिस की एक टीम बहुत जल्द पंजाब जा रही है, जहां वो सलमान खान केस मामले में पूछताछ करेगी।

सलमान खान के पिता को मिला था धमकी भरा लेटर:

जानकारी के लिए बता दें कि, सलमान खान के पिता सलीम खान को पार्क में एक लेटर मिला था। सलमान खान के पिता सलीम खान को मिले इस लेटर में लिखा था कि, "तुम्हारा हाल भी मूसेवाला जैसा कर देंगे। इस घटना के बाद से सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। जिसके बाद खबर आई कि, सलमान खान के घर की रेकी की गई है, हालांकि पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर सामने आई थी कि, सलमान खान के घर की रेकी करने वाले शख्स कपिल पंडित को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

आपको बता दें कि, पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गायक की हत्या के बाद सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद से पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी।

वहीं अगर पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या को लेकर बात करे, तो पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या के तीन महीने बाद छठे शूटर मुंडी और उसके दो साथियों को शनिवार को पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग जिले के खारीबाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा चौकी से गिरफ्तार किया गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com