अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, कल होगी पूछताछ

निर्देशक अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वर्सोवा पुलिस ने उनको समन भेजा है। अभिनेत्री ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।
अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने भेजा समन
अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने भेजा समनSocial Media

बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक, निर्माता अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वर्सोवा पुलिस ने उनको समन भेजा है। बीते दिनों एक अभिनेत्री ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। अभिनेत्री लगातार अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। अनुराग कश्यप को कल यानि गुरुवार को सुबह 11 बजे बुलाया गया है। एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर कथित तौर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने उन्हें फिल्ममेकर को कल सुबह 11 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके लिए मुंबई पुलिस ने अनुराग को समन भी जारी कर दिया है। बता दें कि, एक दिन पहले पायल केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर आए थे। पायल ने राज्यपाल से भी न्याय की गुहार लगाई थी।

पायल घोष ने अनुराग पर लगाई ये आरोप:

अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर सैक्सुअल हैरासमेंट का आरोप लगाते हुए कहा है कि, जब वह अपने करियर के शुरुआती दौर में थीं तब अनुराग कश्यप ने उनके साथ गलत हरकतें की थीं। पायल ने कहा, "मैंने अपने करियर को दांव पर लगाया है। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि, जो मेरे साथ हुआ वो किसी और के साथ नहीं होना चाहिए।"

पायल ने की Y श्रेणी सुरक्षा की मांग:

बता दें कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात की और अपने लिए Y श्रेणी की सुरक्षा की मांग की। मीडिया से बातचीत में पायल ने कहा, "उनके सामने हमने अपनी बात रखी है और उनके रिकॉर्ड के लिए कंप्लेंट पेपर भी उनको दिया है। हमने उनसे Y सिक्योरिटी की मांग की है और उन्होंने बहुत अच्छे से हमारे साथ कॉपरेट किया, हमें अच्छा रिस्पॉन्स उनसे मिला है।"

अनुराग कश्यप के वकील ने दी थी सफाई:

वहीं इस मामले में अनुराग कश्यप की वकील प्रियंका खिमानी ने बयान जारी कर कहा था कि, यौन शोषण का जो झूठा मामला सामने आया है उससे मेरे क्लाइंट को बहुत दुख पहुंचा है। इससे पहले अनुराग ने उन पर लगे आरोपों के बारे में ट्वीट कर लिखा था कि, अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं। यह बस शुरुआत है। बहुत फ़ोन आ चुके हैं कि, नहीं मत बोल और चुप हो जा। यह भी पता है कि पता नहीं कहां-कहां से तीर छोड़े जाने वाले हैं, इंतज़ार है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com