'तारक मेहता' के 'टप्पू' उर्फ राज को डेट कर रही हैं मुनमुन दत्ता, ऐसी है चर्चा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: हाल ही में खबर आई है कि, मुनमुन दत्ता ((Munmun Dutta) ) का अफेयर 'टप्पू' का रोल करने वाले राज अनादकट (Raj Anadkat) के साथ चल रहा है।
'तारक मेहता' के 'टप्पू' उर्फ राज को डेट कर रही हैं मुनमुन दत्ता, ऐसी है चर्चा
'तारक मेहता' के 'टप्पू' उर्फ राज को डेट कर रही हैं मुनमुन दत्ता, ऐसी है चर्चाSudha Choubey - RE

सोनी सब के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में 'बबीता जी' का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। मुनमुन दत्ता इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।

'टप्पू' को डेट कर रहीं हैं मुनमुन दत्ता:

हाल ही में मुनमुन दत्ता को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि, मुनमुन दत्ता का अफेयर शो में ही 'टप्पू' का रोल करने वाले राज अनादकट के साथ चल रहा है। राज 24 साल के हैं और मुनमुन दत्ता 33 साल की हैं। इस हिसाब से दोनों की उम्र में 9 साल का एज गैप है। ईटाइम्स की एक खबर के मुताबिक, ये साफ हो गया है कि, मुनमुन दत्ता और राज अनादकट का अफेयर चल रहा है। फिलहाल, तो इस बारे में दोनों में से किसी ने भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है।

बता दें कि, मुनमुन दत्ता अक्सर अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वो अपने बोल्डनेस के साथ-साथ विवादों की वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में कुछ दिनों पहले मुनमुन दत्ता, एक वीडियो में जाति विशेष के बारे में टिप्पणी करने के चलते विवादों में आ गई थीं। जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बाद में मुनमुन दत्ता ने इस मामले पर एक पोस्ट शेयर कर माफी मांग ली थी।

मुनमुन दत्ता का करियर:

वहीं अगर मुनमुन दत्ता के करियर की बात करें, तो पुणे की रहने वाली मुनमुन दत्ता इन दिनों 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा हैं। शो में वो बबिता जी के किरदार में नजर आती हैं। उनके किरदार को फैंस खूब पसंद करते हैं। मुनमुन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने 2004 में जी टीवी के सीरियल 'हम सब बाराती' से टीवी डेब्यू किया था। बाद में उन्हें फिल्म 'मुंबई एक्सप्रेस', 'हॉलिडे' और 'ढिंचैक एंटरप्राइज' में देखा गया था।

ये भी पढ़ें- सिद्धार्थ और शहनाज की अनसीन फोटोज वायरल, इस म्यूजिक वीडियो में आने वाले थे नजर

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com