बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के रडार पर अब बॉलीवुड के बड़े नाम आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इन सेलेब्स में से कुछ के नाम सामने आने का भी दावा किया गया है। वहीं एक ऐसी ही मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि, NCB अब करण जौहर की उस पार्टी वीडियो की भी जांच कर सकती है, जिसे लेकर 2019 अक्टूबर में जबरदस्त हंगामा हुआ था। जानकारी के मुताबिक, NCB अब 30 जुलाई, 2019 को करण जौहर के घर हुई पार्टी की भी जांच कर सकती है।
वायरल हुआ था करण जौहर के पार्टी का वीडियो:
आपको बता दें कि, 30 जुलाई, 2019 को करण जौहर के घर पार्टी का एक टिकटॉक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें विक्की कौशल, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, अयान मुखर्जी, जोया अख्तर जैसे सितारे भी दिखे थे। वीडियो इन सेलेब्स के हाव-भाव और बॉडी लैंग्वेज के चलते सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि, ये सभी स्टार्स ड्रग्स के प्रभाव में थे। इस वीडियो को करण जौहर ने रिलीज किया था।

बता दें कि, हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ के दौरान बताया कि, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और डिज़ाइनर सिमोन खम्मबट्टा ड्रग्स का सेवन करती हैं। पूछताछ के दौरान रिया ने सुशांत सिंह की दोस्त रोहिणी अय्यर और फिल्म निर्माता मुकेश छाबड़ा पर भी ड्रग्स लेने का आरोप लगाया है।
सारा अली खान मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह और अभिनेता सैफ अली खान की बेटी हैं। सारा ने साल 2018 में आई 'केदारनाथ' फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ अभिनय किया था। रिया ने यह भी बताया कि, सारा अली खान सुशांत सिंह और उनके दोस्तों के साथ थाइलैंड वैकेशन पर भी गई थीं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।