Neetu Kapoor की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें वायरल, करीना-आलिया भी आईं नजर

अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहीं हैं। बुधवार रात को कपूर परिवार ने धूम-धाम से उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस पार्टी आलिया भट्ट भी शामिल हुईं।
Neetu Kapoor की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें वायरल
Neetu Kapoor की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें वायरलSocial Media

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहीं हैं। बुधवार रात को कपूर परिवार ने धूम-धाम से उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 70 और 80 के दशक की बेहद खूबसूरत और बेहतरीन अदाकाराओं में से एक मानी जाने वाली नीतू कपूर का जन्म आज के दिन साल 1958 को दिल्ली में हुआ।

Neetu Kapoor की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें वायरल
Neetu Kapoor की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें वायरलSocial Media

बर्थडे पार्टी में आलिया भट्ट आईं नजर:

नीतू कपूर के बर्थडे पार्टी में पार्टी में आलिया भट्ट, करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर सहित की कई सेलेब्स नज़र आए। सेलिब्रेशन की इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बर्थडे पार्टी की तस्वीरें नीतू कपूर की बेटी रिद्धमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टग्राम स्टोरी पर शेयर की है।

नीतू कपूर के बर्थडे पार्टी में आलिया भट्ट आई नजर
नीतू कपूर के बर्थडे पार्टी में आलिया भट्ट आई नजरSocial Media

रिद्धिमा कपूर ने शेयर किया पोस्ट:

रिद्धिमा कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर नीतू कपूर और रणबीर कपूर के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "मैं और मेरे अपने। हैप्पिएस्ट बर्थडे मां। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।" इस पोस्ट पर मनीष मल्होत्रा सहित कई सेलेब्स ने कमेंट किया है।

फिल्मी करियर:

अभिनेत्री नीतू सिंह ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकर की थी। नीतू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 8 साल की उम्र से की थी। इन फिल्मों के नाम सूरज, दस लाख, वारिस, पवित्र पापी और घर घर की कहानी हैं। 15 साल की उम्र में नीतू सिंह ने 'रिक्शावाला' फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। नीतू ने दस लाख', 'वारिस' और 'पवित्र पापी' 'खेल-खेल में', 'कभी कभी', 'धरम वीर', 'दीवार', 'जब तक है जान', 'दूसरा आदमी', 'अमर अकबर और एंथोनी', 'अनजाने में', धन दौलत', 'बेशरम', 'दो दूनी चार' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर किया।

नीतू कपूर की आने वाली फिल्म:

वहीं अगर नीतू कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो, नीतू कपूर की अगली फिल्म 'जुग जुग जीयो' की रिलीज के लिए तैयार हैं। फिल्म में अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी नजर आने वाले हैं। उन्होंने अपने पति और अभिनेता ऋषि कपूर की मृत्यु के बाद फिल्म के लिए शूटिंग की। यह फिल्म राज मेहता द्वारा निर्देशित है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com