नीतू कपूर ने बताया रणबीर कपूर के बचपन का शरारती किस्सा, कही यह बात

हाल ही में 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने बताया कि, कैसे एक बार न्यूयॉर्क में रणबीर ने फायर अलार्म दबाकर फायर ब्र‍िगेड को बुला लिया था।
नीतू कपूर ने बताया रणबीर कपूर के बचपन का शरारती किस्सा
नीतू कपूर ने बताया रणबीर कपूर के बचपन का शरारती किस्साSudha Choubey - RE

सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे डांस शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। इस हफ्ते इस शो में बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) गेस्ट बनकर पहुंची हैं। शो में नीतू कपूर ने कंटेस्टेंट और जजों के साथ डांस किया और कई पुरानी यादें शेयर कीं। उन्होंने अपने बेटे रणबीर कपूर की एक शरारती घटना बताई जब उनका परिवार न्यूयॉर्क में था।

नीतू कपूर ने किया खुलासा:

नीतू कपूर ने बताया कि कैसे एक बार न्यूयॉर्क में उनके घर में रणबीर कपूर ने झूठ बोलकर फायर ब्रिगेड बुला ली थी। उन्होंने कहा, "रणबीर ने घर में एक फायर अलार्म देखा और उसे बजा दिया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड घर आ गई।"

नीतू कहती हैं, "उसने देखा और सोचा क्या होगा अगर में इसको दबाऊंगा और उसने इसे दबा दिया। अलार्म बजते ही फायर ब्रिगेड आ गई और रणबीर डर गया। उसने किसी को नहीं बताया बस अपनी दादी के पास चला गया और कहा मैंने किया किसी को बताना नहीं।"

'गलती से मिस्टेक' गाने पर किया डांस:

बता दें कि, नीतू कपूर ने शो में निर्देशक अनुराग बासु के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीतू कपूर कहते हैं, "जब भी गेस्ट आते हैं तो दादा (अनुराग बासु) उनके साथ डांस करते हैं। मुझे दादा का रिदम बहुत पसंद है। मैं अपने बेटे का गाना इनके साथ करना चाहती हूं।" नीतू कपूर के इस रिक्वेस्ट के बाद दोनों स्टेज पर रणबीर कपूर के गाने ‘गलती से मिस्टेक' पर शानदार डांस करते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

'जुग जुग जियो' में आएंगी नजर:

वहीं अगर नीतू कपूर के वर्क फ्रिंट की बात करें, तो नीतू कपूर जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेता वरुण धवन, अनिल कपूर और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

KRK ने कंगना रनौत से लिया 'पंगा', आने वाली फिल्म को बताया फ्लॉप

पहली बार अपने रेस्टोरेंट पहुंचीं Priyanka Chopra, चटकारे लेकर खाए गोलगप्पे

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com