Neetu kapoor ने शेयर की फैमिली फोटो, आलिया भट्ट भी आईं नजर
Neetu kapoor ने शेयर की फैमिली फोटो, आलिया भट्ट भी आईं नजरSudha Choubey - RE

Neetu kapoor ने शेयर की फैमिली फोटो, आलिया भट्ट भी आईं नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर अपने परिवार की एक बेहद खास फोटो शेयर की है।

बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऋषि कपूर के जाने के बाद अब नीतू भले अकेली रह गई हों, लेकिन अब उनका परिवार उनके साथ है। हाल ही में नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर अपने परिवार की एक बेहद खास फोटो शेयर की है। उनके द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। नीतू अपनी इस तस्वीर पर फैंस का काफी प्यार बटोर रही हैं।

नीतू कपूर ने शेयर की ये तस्वीर:

अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा है, "मेरी दुनिया।" सामने आई इस तस्वीर में उनके दोनों बच्चें यानी रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर सहानी, नीतू कपूर की नाती और आलिया भट्ट नजर आ रहीं है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यानी की अब नीतू ने आलिया भट्ट को अपने परिवार की फोटो में भी शामिल कर लिया है। फैंस को नीतू कपूर की ये फोटो काफी ज्यादा पसंद आ रही है।

बता दें कि, अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे की फैमिली का हिस्सा बन चुके हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के घर पर स्पॉट किए जाते हैं, फिर चाहें पार्टी हो या कोई मुश्किल वक्त। जब से फैंस को रणबीर और आलिया के रिलेशन के बारे में पता चला है तब से फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। बीते एक साल में तो कई बार ये खबरें भी आ चुकी हैं, दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, लेकिन हर बार वो खबरें महज़ अफवाह निकलती हैं।

'सुपर डांसर चैप्टर 4' में आईं नजर:

हाल ही में नीतू कपूर सोनी टीवी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' के सेट पर पहुंचीं और इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर मज़ेदार किस्से सुनाए। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे रणबीर कपूर की एक शरारती घटना बताई जब उनका परिवार न्यूयॉर्क में था। नीतू कपूर ने बताया कि, रणबीर बचपन में बहुत शरारती थे। एक्ट्रेस ने बताया कि, "उसने देखा और सोचा क्या होगा अगर मैं इसको दबाऊंगा और उसने वह किया। अचानक इतने सारे फायर बिग्रेड्स बिल्डिंग के नीचे आए और रणबीर डर गया। उसने किसी को नहीं बताया बस अपनी दादी के पास चला गया और कहा मैंने किया किसी को बताना नहीं।"

इस फिल्म में आएंगी नजर:

वहीं अगर नीतू कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com