नीतू कपूर ने शेयर किया बेटे रणबीर का भजन गाते हुए वीडियो, हुआ वायरल

बॉलीवुड सेलेब्स ने मीडिया पर नवरात्र से जुड़े पोस्ट शेयर किए हैं। ऐसा ही एक पोस्ट नीतू कपूर ने भी शेयर किया है। उन्होंने रणबीर कपूर का एक वीडियो पोस्ट किया है।
नीतू कपूर ने शेयर किया बेटे रणबीर का भजन गाते हुए वीडियो
नीतू कपूर ने शेयर किया बेटे रणबीर का भजन गाते हुए वीडियोSocial Media

नवरात्र शुरू हो चुकी हैं और पूरा देश इस त्योहार को पूरी श्रद्धा के साथ मना रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को एंजॉय कर रहें हैं और सभी को बधाई दे रहें हैं। सभी सेलेब्स ने अपने सोशल मीडिया पर नवरात्र से जुड़े पोस्ट शेयर किए हैं। ऐसा ही एक पोस्ट नीतू कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने रणबीर कपूर का एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह गिटार लेकर भजन गा रहे हैं। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

नीतू कपूर ने शेयर किया वीडियो:

अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अपने बेटे रणबीर कपूर की पुरानी फिल्म 'रॉकस्टार' की एक छोटी सी वीडियो क्लिप शेयर की। ये वीडियो क्लिप उस दौरान की है, जब फिल्म में रणबीर कपूर एक समारोह में दुर्गा मां के भजन गाने में मगन नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा, "जय माता दी।" रणबीर के फैन्स को ये समझने में जरा भी देर नहीं लगी की ये किस फिल्म का सीन है और सभी ने नीतू को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

View this post on Instagram

Jai mata di 🙏🌸

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

क्वालिटी टाइम बिता रही हैं नीतू कपूर:

बता दें कि, नीतू कपूर इन दिनों घर पर बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। दोनों कभी-कभी शहर भी घूमते हुए स्पॉट क‍िए गए हैं। कुछ समय पहले ही नीतू कपूर ने बेटे रणबीर के बर्थडे पर उन्हें विश किया था और केक काटते हुए बेटे रणबीर की एक प्यारी तस्वीर भी शेयर की थी। नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वे हमेशा थ्रोबैक से लेकर लेटेस्ट फोटोज शेयर करती रहती हैं।

वहीं अगर रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणबीर के पास अभी दो फिल्में हैं। पहली फिल्म उनकी ब्रह्मास्त्र है, जिसमें रणबीर के साथ आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा वह अपनी दूसरी फिल्म 'शमशेरा' की तैयारी में लगे हैं। बताया जा रहा है कि, इसमें रणबीर के साथ वाणी कपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com