दोबारा मां बनने वाली हैं नेहा धूपिया, फोटो शेयर कर दी फैंस को गुड न्यूज

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया (Neha Dhupia) दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ फोटो शेयर की है।
दोबारा मां बनने वाली हैं नेहा धूपिया
दोबारा मां बनने वाली हैं नेहा धूपियाSudha Choubey - RE

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया (Neha Dhupia) दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में नेहा के साथ पति अंगद बेदी (Angad Bedi) और बेटी महर (Mehr) हैं। मेहर, पापा अंगद की गोद में हैं और मां के बेबी बंप को देख रही हैं। वहीं नेहा, बेबी बंप पर हाथ लगाए हुए स्माइल कर रही हैं।

नेहा धूपिया ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। तीनों ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं और बहुत प्यारे लग रहे हैं। नेहा धूपिया ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "2 दिन से कैप्शन के बारे में सोच रहे हैं। अब तक जो बेस्ट हम सोच पाए वो ये कि, थैंक्यू भगवान।"

नेहा धूपिया को मिल रही हैं बधाइयां:

तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर नेहा धूपिया की प्रेग्नेंट (Neha Dhupia Pregnant) होने को लेकर उन्हें और अंगद बेदी को ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। नेहा के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी दोनों को बधाई दे रहे हैं। वहीं फरहान अख्तर ने कमेंट किया, तो मतलब अब मैं सबको बता सकती हूं।

नेहा के पोस्ट पर रोहित रेड्डी से लेकर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा तक ने उन्हें दोबारा मां बनने पर बधाई दी है। वहीं, करिश्मा कपूर ने लिखा- "बधाई हो नेहा, अगंद और मेहर।" फराह खान ने लिखा- "तो अब मैं लोगों को बता सकती हूं।"

साल 2018 में की थी शादी:

बता दें कि, अभिनेत्री नेहा धूपिया ने 2018 में अंगद बेदी संग अचानक शादी कर ली थी। अचानक अपनी शादी की खबर से उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया था कि, उन्हें जब अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला तो उन्होंने और अंगद ने जल्दबाजी में शादी की थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com