नेहा धूपिया ने शेयर की बेटे को ब्रेस्टफीड कराते हुए तस्वीर, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जो इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
Neha Dhupia shared a picture of her son being breastfed, viral on social media
Neha Dhupia shared a picture of her son being breastfed, viral on social mediaSocial Media

जानी-मानी अभिनेत्री नेहा धूपिया (Neha Dhupia) हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। नेहा ने कुछ सप्ताह पहले ही एक बेटे को जन्म दिया है। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने बेटे का चेहरा अभी तक फैंस को नहीं दिखाया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जो इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। नेहा धूपिया ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो अपने बेटे को दूध पिलाती दिखाई दे रही हैं।

नेहा धूपिया ने शेयर की ये तस्वीर:

अभिनेत्री नेहा धूपिया ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपने बच्चे को फीड कराते हुए मुस्कुरा रही हैं। सामने आई इस तस्वीर में नेहा ने ग्रे कलर का आउटफिट पहना हुआ है और एक सोफे पर बैठी हुई है। अपने हाथों से नेहा अपने बेटे का चेहरा छुपाए हुए हैं।

वायरल हो रही है तस्वीर:

नेहा धूपिया ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में एक खास हैशटैग #freedomtofeed का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही उन्होंने ब्रेस्टफीड वाला इमोजी भी शेयर किया है। नेहा इस तस्वीर में अपने बच्चे को दूध पिलाते हुए सामने से पोज दे रही हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

नेहा धूपिया द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स लाइक्स एंड कमेंट्स कर रहे हैं। ताहिरा कश्यप ने कमेंट रेड हार्ट बनाया। सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने लिखा, आप दोनों को आशीर्वाद।

साल 2018 में की शादी:

बता दें कि, इसी महीने में 3 अक्टूबर को नेहा धूपिया और अंगद बेदी के यहां बेटे का जन्म हुआ है। इसके पहले उनकी एक बेटी है, जिसका नाम मेहर है। दोनों ने साल 2018 में काफी गुपचुप तरीके से शादी की थी। दोनों ने अचानक शादी की तस्वीरें शेयर कर सभी को चौंका दिया था। शादी के समय नेहा 5 महीने की प्रेग्नेंट थीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co