शादी के बंधन में बंधे नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत सिंह, वायरल हुआ वीडियो

बॉलिवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह के साथ दिल्ली में 24 अक्टूबर यानी आज शनिवार को शादी की है। फैंस शादी से जुड़े वीडियोज और फोटोज शेयर कर रहे हैं।
शादी के बंधन में बंधे नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत सिंह
शादी के बंधन में बंधे नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत सिंहSocial Media

बॉलिवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह के साथ दिल्ली में 24 अक्टूबर यानी आज शनिवार को शादी की है। नेहा कक्कड़ के साथ-साथ उनके करीबी, परिवार के सदस्य और फैंस शादी से जुड़े वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि, दोनों ने एक ही कलर के आउटफिट्स पहने हैं। नेहा ने जहां क्रीम कलर का लहंगा पहना है। वहीं रोहनप्रीत ने भी इसी कलर की शेरवानी पहनी है। वीडियो में नेहा का परिवार भी साथ नजर आ रहा है।

नेहा और रोहनप्रीत की शादी हो गई है। नेहा-रोहनप्रीत ने दिल्ली के गुरूद्वारे में नई ज़िंदगी की शुरुआत की है। गुरुद्वारा में इस जोड़े ने आनंद कराज नाम की एक रस्म निभाई है। इस रस्म में दोनों के परिवार वाले मौजूद हैं।

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को नेहा के एक फैन क्लब ने शेयर किया है। दुल्हन के अवतार में नेहा बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। रोहन भी गोल्डन ऑउटफिट में काफी स्मार्ट लग रहे हैं।

26 अक्टूबर को रखा गया है रिसेप्शन:

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने 22 अक्टूबर को कोर्ट मैरिज की है। उसके बाद दिल्ली में आज शादी और 26 अक्टूबर को मोहाली में रिसेप्शन रखा गया है। रिसेप्शन कार्ड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं।

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 9 अक्टूबर को अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था और तबसे उनकी लव स्टोरी से लेकर तस्वीरों के चर्चे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

आपको बता दें कि, हाल ही में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का वीडियो सॉन्ग 'नेहू दा व्याह' रिलीज हुआ है। वीडियो में नेहा और रोहनप्रीत की रोमांटिक जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। 'नेहू दा व्याह' गाने को नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने गाया है। वीडियो में दोनों की लव स्टोरी को दिखाया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com