सोशल मीडिया पर इस वक्त नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी की चर्चा हो रही है। लोग तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। प्रीवेडिंग शूट्स, वेडिंग के दौरान की तस्वीरें और मस्ती-मजाक करते वीडियो फैंस के दिल को लुभा रहे हैं। इस बीच ख़बर है कि, यह नई-नवेली जोड़ी मुंबई में दस्तक दे चुकी है। नेहा कक्कड़ को पति रोहनप्रीत सिंह के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान गायिका वेस्टर्न लुक में देखीं। फोटोग्राफर्स को देखते ही नेहा कक्कड़ ने उनकी तरफ प्यारी सी मुस्कान दी और शादी की शुभकामनाएं देने वालों का शुक्रिया किया।
इस लुक में दिखे नेहा-रोहनप्रीत:
नेहा कक्कड़ इस दौरान मॉडर्न लुक में नजर आईं। उन्होंने बेहद आरामदायक और स्टाइलिश कपड़े पहने थे। नेहा ने क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग फ्लेयर्ड पैंट्स पहनी थी। वहीं रोहनप्रीत व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लू पैंट्स कैरी किए थे। नई नवेली दुल्हन नेहा कक्कड़ ने हाथ में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र पहन रखा था। दोनों ने कैमरे के सामने पोज भी दिए।
बता दें कि, नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने बीते दिन 24 अक्टूबर को शादी रचाई थी, उन्होंने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में फेरे लिए थे। इस शादी को खूबसूरत बनाने के लिए दोनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस यादगार दिन पर खूब मस्ती और हंगामा हुआ। रोहनप्रीत के घर नेहा कक्कड़ का जबरदस्त तरीके से स्वागत किया गया। नेहा जहां बॉलीवुड में अपने सुरों का जादू दिखाती हैं। वहीं, रोहनप्रीत सिंह पंजाबी सिंगर हैं। दोनों का ग्रैंड रिसेप्शन सोमवार यानी 26 अक्टूबर को पंजाब में हुआ।
रिसेप्शन में ये कलाकार आए थे नजर:
दोनों का रिसेप्शन काफी बड़ा और धमाकेदार हुआ। इसके एक-एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। रिसेप्शन कई बड़े सेलेब्स ने भी शिरकत की। ख़ासकर पंजाबी इंडस्ट्री और म्यूज़िक इंडस्ट्री के लोग नजर आए। वहीं, अगर शादी की बात करें, तो इसमें परिवार के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी में शिरकत करने वालो में मनीष पॉल, उर्वशी ढोलकिया, उर्वशी रौतेला और अवनीत कौर का नाम सामने आया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।