New Mommy अदिति मलिक ने लगवाई कोविड वैक्सीन
New Mommy अदिति मलिक ने लगवाई कोविड वैक्सीनSocial Media

New Mommy अदिति मलिक ने लगवाई कोविड वैक्सीन, पोस्ट शेयर कर कही यह बात

टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री अदिति मलिक हाल ही में मां बनी हैं। ऐसे में अब उन्होंने कोरोना वैक्सीन भी लगवा ली है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है।

टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री अदिति मलिक हाल ही में मां बनी हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अब उन्होंने कोरोना वैक्सीन भी लगवा ली है। बता दें, इस दौरान वह अपने पति और टेलीविजन अभिनेता मोहित मलिक के साथ कोविड वैक्सीन लगवाने पहुंचीं। वैक्सीन को आदिति ने बिल्कुल सेफ बताया है।

अदिति मलिक ने लगवाई वैक्सीन:

अभिनेत्री अदिति मलिक ने अपने सोशल मीडिया पर वैक्सीन लगवाते समय की तस्वीर शेयर की है। सामने आई इस तस्वीर में आदिति मलिक अपने पति मोहित मलिक संग वैक्सीन लगवाती हुई दिखाई दे रहीं हैं। उन्होंने कहा कि, विज्ञान पर भरोसा करते हुए भविष्य के लिए उम्मीद करनी होगी। अदिति ने अपने सोशल मीडिया पर लिखे गए नोट में कहा कि, "आज मैंने वैक्सीन लगवा ली है।"

अदिति मलिक ने पोस्ट में कही यह बात:

अपनी पोस्ट में अदिति मलिक ने कहा कि, ''आज मैंने वैक्सीन लगवा ली है। इसे लेकर बहुत से सवाल मेरे से पूछे गए थे कि, क्या नर्सिंग वूमन को वैक्सीन लगवानी चाहिए या फिर नहीं। और हाल ही के रिसर्च और स्टडीज के मुताबिक, ये हमारे लिए बिल्कुल सेफ है। मैंने भी डॉक्टर्स से बात की और इसके बाद वैक्सीन लगवाने का फैसला किया।''

मैं साइंस पर भरोसा कर रही हूं:

आदिति ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि, ''मैं साइंस पर भरोसा कर रही हूं और ये बेहतर भविष्य के लिए ही है। कई बार पूछा जाता रहा है कि, प्रेग्नेंट लेडीज और हाल में मां बनी महिलाओं के लिए क्या वैक्सीन सेफ है। इसे लेकर मेरा जवाब ये है कि, इसपर रिसर्च करिए। सबसे अहम जो आपका दिल कहे वो ही फैसला लीजिए। क्योंकि ये आपको ही तय करना है।''

आपको बता दें कि, अदिति मलिक और मोहित मलिक इसी साल अप्रैल में एक बेबी बॉय के पेरेंट्स बने हैं। मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने मदरहुड डायरीज के नाम से एक सीरीज शुरू की थी। जिसमें वो महिलाओं के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर करती रही हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co