निक जोनस को सताई प्रियंका चोपड़ा की याद, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति सिंगर निक जोनस हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में निक जोनस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है।
निक जोनस को सताई प्रियंका चोपड़ा की याद
निक जोनस को सताई प्रियंका चोपड़ा की यादSocial Media

प्रियंका चोपड़ा ने न सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। उनके फैन उनके बारे में एक-एक डिटेल जानने को बेताब रहते हैं। हाल ही में निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आ रहे हैं। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

निक जोनस को आई प्रियंका की याद:

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में शूटिंग कर रही हैं, तो वहीं निक जोनस लॉस एंजिल्स में अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। पत्नी से दूर निक जोनस प्रियंका चोपड़ा को काफी याद कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेहद खास तस्वीर शेयर कर प्रियंका चोपड़ा को याद किया है। निक जोनस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में यह दोनों काफी रोमंटिक दिखाई दे रहे हैं।

निक ने लिखा- अपने प्यार को याद कर रहा हूं:

फोटो शेयर करते हुए निक जोनस ने कैप्शन में लिखा है, "वह, बस और कुछ नहीं, यही पोस्ट है। मैं अपने प्यार को याद कर रहा हूं।" फोटो में प्रियंका चोपड़ा ब्लू कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी में नजर आरही हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं निक व्हाइट स्वेटर और ब्लैक पैंट में दिखाई दे रहे हैं। वहीं इन दोनों के पास उनका डॉगी गीनो नजर आ रहा है। सामने आई इस फोटो पर फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

प्रियंका ने रिलेशनशिप को लेकर कही थी यह बात:

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने हैप्पी रिलेशनशिप का अपना पर्सनल एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने बताया कि, उनके हिसाब से एक-दूसरे के साथ बैठकर बात करना, साथ में समय बिताना और इन पलों का मजा लेना खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए अहम है। ऐक्ट्रेस ने कपल के बीच में प्रॉपर कम्यूनिकेशन रखने की बात पर जोर दिया।

साल 2018 में की थी शादी:

बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। एक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार और एक ईसाई रिवाज से दोनों ने शादी की थी, फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com