दलेर मेहंदी ही नहीं, इन सिंगर्स का भी रह चुका है विवादों से नाता
दलेर मेहंदी ही नहीं, इन सिंगर्स का भी रह चुका है विवादों से नाताNaval Patel

दलेर मेहंदी ही नहीं, इन सिंगर्स का भी रह चुका है विवादों से नाता

दलेर मेहंदी को 18 साल पुराने मानव तस्करी के मामले में दो साल की सजा सुनाई गई है। लेकिन उनसे पहले भी ऐसे कई पंजाबी सिंगर्स रहे हैं जिन्हें हम विवादों में घिरे हुए देख चुके हैं।

राज एक्सप्रेस। हाल ही में पटियाला की अदालत ने पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को दो साल की सजा सुनाई है। उनके खिलाफ साल 2003 में एक मामला दर्ज किया गया था जिसमें उन पर मानव तस्करी का आरोप लगाया गया था। इस मामले में दलेर मेहंदी की तरफ से अदालत में सजा के खिलाफ अपील दायर की गई थी, लेकिन इसे ख़ारिज कर दिया गया। हालांकि दलेर ऐसे पहले पंजाबी सिंगर नहीं हैं, जिन्हें हम विवादों में घिरा हुआ देख रहे हैं। उनसे पहले भी ऐसे कई सिंगर्स रह चुके हैं जिनका विवादों से लम्बा नाता रहा है।

बादशाह :

मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह पर यह आरोप लग चुका है कि वे अपने गानों के व्यूज बढ़वाने के लिए पैसा देते हैं। उन पर आरोप था कि उन्होंने अपने गानों के लिए 72 लाख व्यूज ख़रीदे, जिसके लिए उन्होंने 74 लाख रुपए चुकाए थे।

हनी सिंह :

पंजाब के सिंगर और अपने अलग रैपिंग अंदाज के लिए जाने जाने वाले यो यो हनी सिंह पर अपनी पत्नी शालिनी तलवार के साथ मारपीट और यौन हिंसा के आरोप लगाए गए थे। जिसके बाद घरेलू हिंसा का उन पर केस दर्ज हुआ था।

मीका सिंह :

पंजाबी सिंगर मीका का विवादों से पुराना नाता रहा है। वे दलेर मेहंदी के छोटे भाई हैं और उन पर कुछ व्यक्तियों को विदेश पहुंचाने के मामले में आरोप लगा था, इसके साथ ही उन पर विदेशी करेंसी से जुड़े आरोप भी लगाए गए थे।

सुखविंदर मान :

साल 2011 में पंजाब के मशहूर सिंगर सुखविंदर को भी चर्चा में देखा गया था। उन पर यह आरोप था कि उन्होंने एक पंजाबी महिला अनीता का पति बनकर उसे गलत तरीकों से विदेश भेजा था।

सुक्खा दिल्लीवाला :

पंजाब के इस गायक पर मानव तस्करी और कबूतरबाजी का आरोप था, जिसके बाद उन्हें जेल हुई थी।

राज बलराज :

इस पंजाबी गायक पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को धमकी देने का केस दर्ज किया गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com