'परिणीता' के निर्देशक प्रदीप सरकार का निधन
'परिणीता' के निर्देशक प्रदीप सरकार का निधनSocial Media

'परिणीता' के निर्देशक प्रदीप सरकार का निधन, मनोज बाजपेयी-अजय देवगन ने जताया शोक

मनोरंजन जगत से हाल ही बूरी खबर सामने आई है। खबर है कि, बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक प्रदीप सरकार अब हमारे बीच नहीं रहे, 68 साल की उम्र में बीमारी के चलते उनका निधन हो गया।

राज एक्सप्रेस। मनोरंजन जगत से हाल ही बूरी खबर सामने आई है। खबर है कि, बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक प्रदीप सरकार अब हमारे बीच नहीं रहे, 68 साल की उम्र में बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने डायरेक्टर के निधन की खबर को कंफर्म किया है। उन्होंने ट्वीट कर ये दुखद खबर बताई। उनके न ईंधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। वहीं, निर्देशक प्रदीप सरकार के निधन पर मनोज बाजपेयी और अजय देवगन समेत कई सेलेब्स ने शोक जताया है।

खबरों के मुताबिक, निर्देशक प्रदीप सरकार डायलिसि पर थे। उनका पोटेशियम लेवल बहुत तेजी से गिरा, जिसके बाद उन्हें रात के 3 बजे के आसपास मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया था। डॉक्टरों की काफी कोशिश के बाद भी उन्हें बचाया ना जा सके और रात के 3.30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें, आज शाम 4 बजे के करीब प्रदीप सरकार का अंतिम संस्कार सांताक्रूज के शवदाह गृह में किया जाएगा।

नीतू चंद्रा ने ट्वीट कर दी जानकारी:

प्रदीप सरकार के निधन की पुष्टि एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने किया है। उन्होंने ट्वीट कर ये दुखद खबर बताई। नीतू चंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, "हमारे प्यारे डायरेक्टर दादा अब नहीं रहे। मैंने अपना करियर उनके साथ शुरू किया था। उनका टैलेंट गजब का था। उनकी फिल्में लार्जर देन लाइफ होती थीं, उन्हें बहुत याद किया जाएगा।"

बता दें कि, प्रदीप सरकार पूरी तरह से डंडस्ट्री में एक्टिव थे, उन्होंने ‘नील समंदर’ (2019) 'फॉरबिडन लव' (2020) और 'कैसी पहेली जिंदगानी' (2021), जैसे प्रोजेक्ट दिए हैं। बता दें, वो पेरेंट्स और बच्चों के बीच के एज गैप पर फिल्म लेकर आने वाले थे। एक बेहतरीन डायरेक्टर के साथ-साथ ये एक उम्दा लेखक भी थे। फिल्मों में आने से पहले प्रदीप सरकार ने सालों एडवरटाइजिंग की दुनिया में काम किया था। विनोद चोपड़ा प्रोडक्शंस से उन्होंने अपना करियर शुरू किया था। कमर्शियल्स के अलावा उन्होंने कई हिट म्यूजिक वीडियोज भी डायरेक्ट किए।

अजय देवगन ने जताया शोक:

बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने प्रदीप सरकार के निधन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शोक व्यक्त किया है। अभिनेता और डायरेक्टर अजय देवगन ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि, "हममें से कुछ लोगों के लिए प्रदीप सरकार, 'दादा' के निधन की खबर पचा पाना अभी भी मुश्किल है। मै गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, मेरी प्रार्थनाएं दिवंगत और उनके परिवार के साथ हैं। RIP दादा।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com