परिणीति चोपड़ा ने फिर शेयर की मालदीव वेकेशन से तस्वीर
परिणीति चोपड़ा ने फिर शेयर की मालदीव वेकेशन से तस्वीरSocial Media

परिणीति चोपड़ा ने फिर शेयर की मालदीव वेकेशन से तस्वीर, ब्राउन बिकिनी में आईं नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपने परिवार के साथ मालदीव (Maldives) में हैं। हाल ही में उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जो वायरल हो रही है।

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपने परिवार के साथ मालदीव (Maldives) में वेकेशन मना रहीं हैं। इसके साथ वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। परिणीति मालदीव से लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहीं हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

परिणीति चोपड़ा ने शेयर की तस्वीर:

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसके चलते वो सुर्खियों में आ गई हैं। इस तस्वीर में परिणीति बेहद प्यारी लग रही हैं। सामने आई तस्वीर में परिणीति चोपड़ा ने ब्राउन कलर की बिकिनी पहनी हुई हैं। परिणीति सूरज की रोशनी में खड़ी हैं और स्माइल कर रही हैं। हालांकि उन्होंने कैप्शन में कुछ लिखा नहीं, बस सूरज की इमोजी शेयर की है।

परिणीति चोपड़ा द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है। सभी लोग इस तस्वीर को देख कह रहे हैं कि परिणीति बेहद प्यारी लग रही हैं। उनके इस पोस्ट पर यूजर खूब कमेंट कर रहें हैं।

इससे पहले परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अंडरवाटर स्विम करते हुए नजर आ रहीं हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि परिणीति समंदर के अंदर मछलियों के बीच प्रकृति के खूबसूरत नजारे को कितना एन्जॉय कर रही हैं। इस वीडियो को फैंस ने काफी पसंद किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, "मेडिटेशन।"

परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म:

वहीं अगर परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में परिणीति चोपड़ा की तीन फिल्में रिलीज हुई, जिसमें 'संदीप और पिंकी फरार', 'सायना' और 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' शामिल हैं। उनकी ये तीनों फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। वहीं अगर उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें, तो परिणीति चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'एनीमल' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता रणबीर कपूर भी नजर आएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com