Video: परिणीति चोपड़ा ने दिखाया अपना सिंगिंग टैलेंट, भाई के साथ गाना गाते आईं नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने भाई शिवांग चोपड़ा (Shivang Chopra) के साथ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।
Parineeti Chopra sings Kalank Title Track With her Brother
Parineeti Chopra sings Kalank Title Track With her BrotherSudha Choubey - RE

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां मना रहीं हैं। यहां से उन्होंने कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गाना गाते हुए नजर आ रहीं हैं।

गाना गाते दिखीं परिणीति:

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। परिणीति एक्टर के साथ-साथ एक सिंगर भी हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने भाई शिवांग चोपड़ा (Shivang Chopra) के साथ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो:

इस वीडियो को परिणीति चोपड़ा ने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में परिणीति और उनके भाई शिवांग चोपड़ा फिल्म 'कलंक' का टाइटल ट्रैक गाते हुए नजर आ रहें हैं। परिणति और उनके भाई दोनों ही बेहतरीन गाना गा रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "हम जब आठ साल के थे, तभी से साथ में गाना गा रहे हैं। हम साथ में म्यूजिक स्कूल में जाया करते थे। अब हम एक दूसरे के मूव्स को गाना गाते समय पहचान सकते हैं।"

वायरल हो रहा है वीडियो:

परिणीति चोपड़ा और शिवांग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को न सिर्फ फैन्स बल्कि सेलेब्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही इस वीडियो पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहें हैं। वीडियो में परिणीति चोपड़ा व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं।

परिणीति ने शेयर की ये तस्वीर:

परिणीति चोपड़ा इन दिनों मालदीव में अपनी फैमिली के साथ वैकेशन मना रहीं हैं और यहां से अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रहीं हैं। बीते दिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वो वाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रहीं हैं। इस दौरान परिणीति बहुत खुश दिखाई दीं। उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "Blue. White. Happy."

परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म:

वहीं अगर परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में परिणीति चोपड़ा की तीन फिल्में रिलीज हुई, जिसमें 'संदीप और पिंकी फरार', 'सायना' और 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' शामिल हैं। उनकी ये तीनों फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। वहीं अगर उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में बात करे, तो परिणीति चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'एनीमल' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता रणबीर कपूर भी नजर आएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co