पायल घोष का दावा, कहा- मैंने अनुराग के बारे में इरफान पठान से बताया था

पायल ने अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन दुष्कर्म समेत कई आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की है। अब इस विवाद में उन्होंने पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान के नाम का भी जिक्र किया है।
पायल घोष का दावा, कहा- मैंने अनुराग के बारे में इरफान पठान से बताया था
पायल घोष का दावा, कहा- मैंने अनुराग के बारे में इरफान पठान से बताया थाSyed Dabeer Hussain - RE

बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने हाल ही में जाने-माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। पायल लगातार ट्वीट कर अनुराग कश्यप पर अपने निशाना साधती रही हैं। पायल ने अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन दुष्कर्म समेत कई आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की है। अब इस विवाद में उन्होंने पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान के नाम का भी जिक्र किया है।

पायल घोष ने किया ट्वीट:

बता दें कि, डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ लगातार ट्वीट करने के बाद एक्ट्रेस ने इस केस में इरफान पठान का भी जिक्र किया है। एक्ट्रेस ने कहा है कि, उन्होंने इस केस के संदर्भ में इरफान पठान से भी बात की थी। पायल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, "मैंने इरफान पठान को ये नहीं बताया था कि, अनुराग कश्यप ने मेरे साथ दुष्कर्म किया, लेकिन, साथ मेरी बातचीत के बारे में मैंने इरफान खान को सबकुछ बता दिया था। उन्हें इसकी जानकारी है, लेकिन अभी वो कुछ नहीं बोल रहे हैं। वे मेरा अच्छा दोस्त होने का दावा करते हैं।"

पायल घोष ने अपने ट्वीट में इस बात पर जोर दिया है कि, उन्होंने इरफान पठान संग रेप के बारे में कोई बातचीत नहीं की थी। दूसरे ट्वीट में वे लिखती हैं, "इरफान पठान को टैग करने का मतलब ये नहीं है कि, मुझे उनमें इंट्रेस्ट है, लेकिन उनके साथ मैंने सबकुछ शेयर किया था, रेप वाली बात नहीं। मुझे विश्वास है कि, वो सब बताएंगे जो मैंने उन्हें बताया था।"

पायल के सपोर्ट में रामदास अठावले:

सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर रामदास अठावले ने पायल को ये भरोसा दिया है कि, उनकी पार्टी र‍िपब्ल‍िकन पार्टी ऑफ इंड‍िया (RPI) इस न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा हैं, "न्याय दिलाने की लड़ाई मे आरपीआय सदा साथ देगी! हम आपके साथ खड़े हैं।" अठावले ने इस पोस्ट के साथ पायल संग अपनी मुलाकात की फोटो भी शेयर की है। मालूम हो कि, इससे पहले पायल, अठावले संग ही महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलने भी गई थीं। उस समय भी केंद्रीय मंत्री ने पायल को न्याय दिलवाने का भरोसा दिया था।

बता दें कि, 22 सितंबर को पायल घोष ने अनुराग के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। उनका आरोप है कि, अनुराग ने 2013 में वर्सोवा में करी रोड की एक लोकेशन पर रेप किया था। 8 अक्टूबर को इस मामले में अनुराग कश्यप से करीब 8 घंटे पूछताछ हुई थी।

अनुराग कश्यप ने पुलिस से कहा था कि, पायल के सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। इनमें बिल्कुल सच्चाई नहीं है। ये मेरे खिलाफ साजिश है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com