अनुराग कश्यप को गिरफ्तार नहीं करने पर भूख हड़ताल करेंगी पायल घोष

अभिनेत्री पायल घोष अनुराग पर कोई कार्रवाई नहीं होने से पायल नाराज हैं। पायल घोष ने कहा कि, अगर उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगी।
अनुराग कश्यप को गिरफ्तार नहीं करने पर भूख हड़ताल करेंगी पायल घोष
अनुराग कश्यप को गिरफ्तार नहीं करने पर भूख हड़ताल करेंगी पायल घोषSyed Dabeer Hussain - RE

बॉलीवुड में मुश्किलों का दायरा और बड़ा होता जा रहा है। अनुराग कश्यप पर यौन शोषण और रेप का केस दर्ज कराने वाली एक्ट्रेस पायल घोष आज फिर वर्सोवा थाने पहुंचेंगी और अब तक अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर पुलिस से सवाल करेंगीं। बताया जा रहा है कि, अब पायल आज (सोमवार) वर्सोवा पुलिस स्टेशन जाकर अनुराग कश्यप को गिरफ्तार नहीं करने की वजह पूछेंगी। उनका कहना है कि, अगर उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगी।

पायल के वकील ने किया ट्वीट:

अभिनेत्री पायल घोष के वकील नितिन सतपुते ने ट्वीट कर कहा कि, आरोपी को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है? नितिन सतपुते ने ट्विटर पर कहा, "जब गरीब आदमी पर यौन शोषण जैसा गंभीर आरोप लगता है तो पुलिस 'तुरंत कार्रवाई' करती है और बिना किसी जांच के उन्हें गिरफ्तार कर लेती है और जांच बाद में शुरू होती है। गरीब और अमीर के लिए दो अलग कानून हैं क्या?"

भूख हड़ताल पर बैठेंगी पायल घोष:

पायल घोष ने कहा कि, अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगी। बता दें कि, पायल ने मंगलवार देर रात वर्सोवा पुलिस स्टेशन में अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस अवसर पर पायल के साथ उनके वकील नितिन सतपुते ने पुलिस से संपर्क किया था।

बता दें कि, पायल घोष ने 5 साल बाद अनुराग कश्यप को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। हालांकि अनुराग ने पायल के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पायल ने 22 सिंतबर को वर्सोवा थाने में अनुराग कश्यप के खिलाफ केस दर्ज कराया था। रविवार को ही पायल ने मुंबई पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए थे। पायल का आरोप है कि, मुंबई पुलिस इस मामले में लापरवाही कर रही है। पुलिस के अब तक अनुराग कश्यप का बयान नहीं लिए जाने से पायल खफा हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com