पायल घोष ने जताई अपनी हत्या की आशंका, ट्वीट कर कही यह बात

अनुराग कश्यप पर अभिनेत्री पायल घोष ने बीते दिनों यौन शोषण का आरोप लगाया था। अनुराग कश्यप पर केस दर्ज कराने के बाद पायल घोष ने एक चौंकाने वाला पोस्ट शेयर किया है।
पायल घोष ने जताई अपनी हत्या की आशंका
पायल घोष ने जताई अपनी हत्या की आशंकाSocial Media

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक, निर्माता अनुराग कश्यप पर बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने बीते दिनों यौन शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने ट्वीट के जरिए अनुराग कश्यप पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी सुरक्षा को खतरा भी बताया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त हंगामा हुआ। पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। अनुराग कश्यप पर केस दर्ज कराने के बाद पायल घोष ने एक चौंकाने वाला पोस्ट शेयर किया है। पायल का ट्वीट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

पायल घोष ने किया ट्वीट:

अभिनेत्री पायल घोष ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "मिस्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ मैंने एक जाने-माने पोर्टल को इस घटना से जुड़ा एक इंटरव्यू दिया था और बाद में मुझे पता चला कि, उन्हें इसके लिए खुद कश्यप से परमिशन चाहिए थी। मेरे देश के लोग, यदि मैं छत से लटकी हुई पाई जाती हूं तो याद रखें कि, मैंने आत्महत्या नहीं की है। हालांकि उनके पास डिप्रेशन और ड्रग्स वाले नैरेटिव की कहानी तैयार है।" इस पोस्ट के साथ ही पायल घोष ने दो हैशटैग भी यूज किया। #NotGoingDown #MeToo.

पायल ने लगाया था आरोप:

बता दें कि, शनिवार रात पायल ने अनुराग कश्यप को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा था, "अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जबरदस्ती की। नरेंद्र मोदी जी आपसे अनुरोध है कि, इनके खिलाफ कार्रवाई कीजिए ताकि देश को पता चले कि हकीकत क्या है। मुझे पता है कि, ये कहना मेरे लिए नुकसानदेह है और मेरी सुरक्षा खतरे में है, कृपया मदद कीजिए।"

दर्ज करवाया केस:

आपको बता दें कि, अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई के थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उनके वकील ने बताया था कि, आईपीसी की धारा 376, 354, 341, 342 के 342 के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। एफआईआर में कश्यप के खिलाफ आरोपों में दुष्कर्म, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करना शामिल है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com