रेप केस में जमानत पर छूटे Pearl ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर कर कही यह बात

गिरफ्तारी के बाद पहली बार टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) ने पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है।
रेप केस में जमानत पर छूटे Pearl ने तोड़ी चुप्पी
रेप केस में जमानत पर छूटे Pearl ने तोड़ी चुप्पीSocial Media

'नागिन' फेम टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) हाल ही में एक नाबालिग लड़की से रेप के मामले में जमानत पर रिहा हुए हैं। कुछ दिन पहले पर्ल को नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पर्ल पर आरोप था कि, उन्होंने नाबालिग को इंडस्ट्री में काम दिलवाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। पर्ल वी पुरी को पुलिस ने POCSO Act के तहत गिरफ्तार किया था। ऐसे में अब जमानत मिलने के बाद पर्ल वी पुरी ने पहली बार सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

पर्ल वी पुरी ने तोड़ी चुप्पी:

अब आखिरकार इस गिरफ्तारी के बाद पहली बार एक्टर पर्ल वी पुरी ने पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस मामले पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपना दर्द बयां किया है और बताया है कि पिछले कुछ दिन उनके लिए कितने मुश्किल भरे रहे। उन्होंने बताया कि, किस तरह से बीते कुछ दिन उनके लिए एक बुरे सपने की तरह रहे हैं और इसने उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशान किया है।

पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) ने शेयर किया पोस्ट:

पर्ल वी पुरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "लोगों को आज़माने का ज़िंदगी का अपना ही तरीका है। कुछ महीने पहले मैंने अपनी नानी मां को खो दिया। उनके जाने के 17 दिन बाद मेरे पापा गुज़र गए। फिर मुझे पता चला कि, मेरी मां को कैंसर है और फिर ये भयंकर आरोप। पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए किसी बुरे सपने की तरह रहे हैं। रातों-रात मुझे क्रिमिनल जैसा महसूस करवाया गया। ये सब मेरी मां के कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हो रहा था। इस सबने मेरी सुरक्षा की भावना को हिलाकर रख दिया, मैं बहुत असहाय महसूस कर रहा था।"

मैं अब भी सदमे में हूं:

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, "मैं अब भी सदमे में हूं। लेकिन मैंने महसूस किया कि ये सही वक्त है अपने दोस्तों, फैंस और चाहने वालों तक पहुंचने का, जिन्होंने इतना सपोर्ट किया, प्यार दिया परवाह की। मुझपर भरोसा रखने के लिए शुक्रिया। सत्य मेव जयते पर अभी भी मेरा अटूट विश्वास है। मैं अपने देश के कानून और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा करता हूं और भगवान है यहां। प्लीज़ अपनी दुआओं को आने दीजिए।"

इन सेलेब्स ने किया सपोर्ट:

पर्ल वी पुरी को जब रेप केस में गिरफ्तार किया गया था, तो हर कोई हैरान रह गया था। टेलीविजन का लगभग हर एक स्टार पर्ल के सपोर्ट में उतरा था। पर्ल वी पूरी का पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। उनके इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए आकांक्षा पूरी, इशिता दत्ता, अनीता हसनंदानी, दिव्या खोसला कुमार समेत कई सारे सेलिब्रिटीज ने कमेंट करते हुए उन्हें सपोर्ट किया और उनका हौंसला बढ़ाया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com