पर्ल वी पुरी केस: पीड़िता की मां ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ऐक्टर निर्दोष है

टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता पर्ल वी पुरी केस में एक चौंका देना वाला खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि, पीड़िता की मां ने पर्ल वी पुरी को निर्दोष बताया है।
पर्ल वी पुरी केस: पीड़िता की मां ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ऐक्टर निर्दोष है
पर्ल वी पुरी केस: पीड़िता की मां ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ऐक्टर निर्दोष हैSocial Media

टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता पर्ल वी पुरी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस मामले में कई सितारों ने पर्ल के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है। इसी बीच इस केस में एक चौंका देना वाला खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि, पीड़िता की मां ने भी पर्ल वी पुरी को निर्दोष बताया है। पीड़िता के परिवार के सदस्य ने एक स्टेटमेंट में बताया है कि, पीड़िता की मां का कहना है कि, पर्ल वी पुरी निर्दोष है। उन्हें इस मामले में मेरे पूर्व पति द्वारा फंसाया गया है।

सामने आया ये पोस्ट:

दरअसल, सोशल मीडिया पर दिव्या खोसला को एक पोस्ट में टैग किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है कि, "हम एकता शर्मा के विस्तारित परिवार के रूप में आप सभी को बताना चाहते हैं कि, वो 10 साल से बेहद खराब शादी में हैं और दो साल से उसकी बेटी उसके पास नहीं है। हम एकता के साथ पर्ल वी पुरी का समर्थन करते हैं और आशा करते हैं कि, न्याय जल्द ही बाहर आएगा।"

वहीं एक अन्य ने पोस्ट शेयर कर लिखा है, "एकता शर्मा अपनी बेटी की कस्टडी के लिए लंबे समय से लड़ रही है और ये सब एक साजिश है, जो एकता के पति ने रची है, ताकि वो इसे कोर्ट में गलत साबित कर सके और उसके बच्चे की कस्टडी न मिले। वो पूरी तरह से बिखर चुकी है, उसे आपके समर्थन की जरूरत है और वो खुद पर्ल पुरी का समर्थन करती है, क्योंकि पर्ल निर्दोष है। हमें पूरा विश्वास है कि, अंत में सत्य की ही जीत होगी।"

14 दिन की हिरासत में हैं पर्ल वी पुरी:

बता दें कि, अभिनेता पर्ल वी पुरी को रेप व छेड़छाड़ के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया है। पर्ल वी पुरी पर लगे आरोपों को कई टीवी सेलेब्स झूठा बता रहे हैं। इस दौरान कुछ अभिनेता का सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ सेलेब्स पीड़िता के प्रति सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं। पर्ल वी पुरी के समर्थन में एकता कपूर, क्रिस्टर डिसूजा, निया शर्मा, करिश्मा तन्ना, अनीता हसनंदानी ने पोस्ट किया था। दिव्या खोसला कुमार ने ना सिर्फ पर्ल वी पुरी का समर्थन किया, बल्कि यह दावा भी किया है कि, पर्ल पर झूठा आरोप लगाया जा रहा था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com