PM मोदी और योगी आदित्यनाथ ने अरविंद त्रिवेदी के निधन पर जताया शोक, शेयर किया पोस्ट

अभिनेता अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) का निधन हो गया। अरविंद त्रिवेदी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने एक ट्वीट किया है।
PM Modi and Yogi Adityanath expressed grief over the death of Arvind Trivedi
PM Modi and Yogi Adityanath expressed grief over the death of Arvind TrivediSocial Media

रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के पौराणिक टीवी शो 'रामायण' (Ramayan) में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) का निधन हो गया। अरविंद लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछली रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके कारण उनका निधन हुआ। उनके निधन से सभी दुखी हैं और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अरविंद त्रिवेदी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ट्वीट कर दुख जताया।

नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अरविंद त्रिवेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए लिखा है, "हमने अरविंद त्रिवेदी को खो दिया है, जो न केवल एक असाधारण अभिनेता थे बल्कि जनसेवा के प्रति भी जुनूनी थे। भारतीयों की पीढ़ियों के लिए, उन्हें रामायण टीवी धारावाहिक में उनके काम के लिए याद किया जाएगा। दोनों अभिनेताओं के परिवारों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।"

नट्टू काका को भी किया याद:

अरविंद त्रिवेदी के अलावा पीएम मोदी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक को भी याद किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "पिछले कुछ दिनों में, हमने दो प्रतिभाशाली अभिनेताओं को खो दिया है, जिन्होंने अपने काम से लोगों का दिल जीता है। घनश्याम नायक को उनकी बहुमुखी भूमिकाओं के लिए याद किया जाएगा, विशेष रूप से लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में, वह बेहद दयालु और विनम्र भी थे।"

CM योगी आदित्यनाथ ने भी जताया शोक:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अरविंद त्रिवेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "असाधारण अभिनेता श्री अरविंद त्रिवेदी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। रामायण धारावाहिक में उनके उत्कृष्ट अभिनय को सदैव याद किया जाएगा। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com