सिंगर लेडी गागा के दो कुत्ते हुए चोरी, ढूंढने वाले को मिलेंगे 3 करोड़ रुपए

हाल ही में खबर आई है कि, पॉप सिंगर लेडी गागा के डॉग वॉकर रयान फिशर को बुधवार रात लॉस एंजेलिस में गोली मार दी गई। साथ ही उनके दो फ्रेंच बुलडॉग को चोरी कर लिया गया।
सिंगर लेडी गागा के दो कुत्ते हुए चोरी
सिंगर लेडी गागा के दो कुत्ते हुए चोरीSocial Media

अमेरिका पॉप सिंगर लेडी गागा अपने फैशन के लिए दुनियाभर में जानी जाती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में फैली हुई है। हाल ही में लेडी गागा से जुड़ी एक खबर सामने आई है। खबर आई है कि, लेडी गागा के डॉग वॉकर रयान फिशर को बुधवार रात लॉस एंजेलिस में गोली मार दी गई। साथ ही उनके दो फ्रेंच बुलडॉग को चोरी कर लिया गया। बताया जा रहा है कि, घायल फिशर को तुरंत पास के हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से अभी तक उसकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

लॉस एंजेलिस पुलिस ने बताया:

लॉस एंजेलिस पुलिस ने बताया कि, बुधवार की रात एक बंदूकधारी युवक ने पहले उनके एक कुत्ते को गोली मारी और उसके बाद दो फ्रेंच बुलडॉग को चोरी कर चोर फरार हो गया। फिलहाल उनके डॉग वॉकर रयान फिशर का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मीडिया में आई खबरों की माने, तो लेडी गागा ने अपने पालतू कुत्ते कोजी और गुस्ताव के बदले 5 लाख डॉलर यानी 3.65 करोड़ रुपये इनाम देने का ऐलान किया है।

जानकारी के मुताबिक, जिस कुत्ते को गोली लगी वह चोर की गिरफ्त से भागने में कामयाब रहा है, जिस कारण वो चोर की गोली का शिकार बन गया। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि, लेडी गागा के पालतू कुत्तों को क्यों निशाना बनाया गया था। बता दें कि, फ्रेंच बुलडॉग महंगे और प्रतिष्ठित नस्ल के होते हैं जिनकी कीमत हजारों डॉलर में है। अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि लेडी गागा के पालतू कुत्तों को क्यों निशाना बनाया गया। लेडी गागा के प्रवक्ता ने इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

लेडी गागा ने शेयर किया ईमेल आईडी :

बता दें कि, लेडी गागा ने एक ईमेल आईडी भी शेयर की है जिसमें कोई भी शख्स लापता कुत्तों के बारे में जानकारी दे सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, लेडी गागा ने साल 2016 में 3 डॉगी को अडॉप्ट किया था। जिसको लेकर वो अक्सर सोशल मीडिया पर पोसेट शेयर करती है, जिन्हें उनके फैंस द्वारा काफी पंसद किया जाता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com